• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, September 22, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Ballia Balidan Divas: परंपरागत तरीके से मना ‘बलिया बलिदान दिवस’, क्रांतिकारियों के परिजनों को स्कूटी व कार देकर किया गया सम्मानित

by Abhishek Seth
August 19, 2023
in देश-विदेश, वाराणसी
0
Ballia Balidan Divas
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ballia Balidan Divas: बलिया बलिदान दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिभाग किया। हर वर्ष की तरह परम्परा के अनुरूप उन्होंने प्रतीकात्मक तौर पर सेनानियों के साथ जेल में गये, फिर जेल का फाटक खुला और सभी सेनानी बाहर निकले। इस दौरान ‘भारत माता की जय‘ और वन्देमातरम के उद्घोष से पूरा जेल परिसर गुंजायमान हो उठा। जेल से बाहर निकलने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अन्य अतिथियों के साथ सेनानी राजकुमार ‘बाघ‘ की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। शहीदों के परिजनों को सरकार की ओर मिली सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाईन के परेड ग्राउण्ड में भव्य जनसभा का भी आयोजन हुआ। जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलिया साधारण धरती नहीं है। इसका अपना इतिहास रहा है। बलिया बलिदान दिवस (Ballia Balidan Divas) के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे प्रदेश की ओर से यहां के वीर क्रांतिकारियों को नमन करता हूं। 1942 की क्रांति को साझा करते हुए कहा, गांधी जी के ‘करो या मरो‘ के नारे को यूं तो पूरे देश ने सुना, लेकिन बलिया के वीरों ने उसे हृदय से लगाकर आंदोलन में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। नतीजन, अंग्रेजों को उन क्रांतिकारियों के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम सबका अब यह कर्तव्य है कि इस आजादी को अक्षुण्य बनाए रखें।

Ballia Balidan Divas

Ballia Balidan Divas स्कूटी व कार देने की पहल को सबने सराहा

परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से एकमात्र जीवित सेनानी रामविचार पाण्डेय को चार पहिया वाहन तथा 75 सेनानी परिजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी सीएम ने सभी के हाथ में चाभियां सौंपी। उन्होंने परिवहन मंत्री के इस पहल (Ballia Balidan Divas) की सराहना करते हुए कहा कि जिन्होंने देश की आजादी में अपनी जान दे दी, उनसे महत्वपूर्ण कोई हो ही नहीं सकता। इस अवसर पर उन क्रांतिकारियों के परिजनों के सम्मान की पहल अत्यंत सराहनीय है। सांसद दिनेश लाल यादव सहित अन्य अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना की।

Ballia Balidan Divas

अगले वर्ष और भव्य होगा समारोहः दयाशंकर

कार्यक्रम में सभी अतिथियों के स्वागत करने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, बलिया के लिए आज का दिन गौरवन्वित करने वाला दिन है। हमारे बलिदानियों ने जो त्याग बलिदान (Ballia Balidan Divas) किया है, उसी वजह से खुले में हम सांस ले रहे हैं। इसलिए देश पर सबसे पहले महान सेनानियों व शहीदो के परिवारों का अधिकार होना चाहिए। कहा कि अगले वर्ष यह कार्यक्रम 9 अगस्त से ही शुरू होगा। प्रतिदिन शहीद स्थलों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, और 19 अगस्त को भव्य समापन समारोह होगा।

वृद्धावस्था में स्कूटर पर देख आया कार देने का ख्याल

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सेनानी रामविचार पाण्डेय आजादी के लड़ाई के जीता जागता गवाह हैं। एक दिन शहर में उनको देखा कि अपने लड़के के साथ वृद्धावस्था में स्कूटर से कहीं जा रहे थे। उनके लड़के से कार की उपलब्धता (Ballia Balidan Divas) के बारे में पूछा तो बताया कि बैंक में आईटीआर मांगा जा रहा है, जो नहीं है। उनके द्वारा कार खरीदने में असमर्थता जाहिर करने के बाद मैंने ठान लिया कि मौका मिला तो कार जरूर दूंगा। फिर मैंने अपने वेतन की धनराशि से कार खरीद कर देने का निर्णय लिया। आज बलिया बलिदान दिवस पर इस कार को देकर जो खुशी हो रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

Ballia Balidan Divas

बलिया का बागी तेवर हमेशा सलामत रहे

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने देश की आजादी में शहीद वीरों को नमन करते हुए कहा, आजादी की लड़ाई में जो योगदान बलिया का रहा है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। बलिया के खून में आज भी वही बागी तासीर देखने को मिलती है। वह तेवर हमेशा सलामत रहे, यही मेरी शुभकामना है।

बलिया क्रांति पर फिल्म बनाने की पहलः निरहुआ

आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ ने ‘माई हो ललनवा दे द‘ गीत के जरिए वहां उपस्थित लोगों के अंदर देशभक्ति (Ballia Balidan Divas) का उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से बलिया के बागीपन को सुनता आया हूं। असंख्य वीरों ने अपनी जान दी थी, तब जाकर हम सबको आजादी मिली है। इसमें बलिया (Ballia Balidan Divas) के क्रांतिकारी वीरों का अभूतपूर्व योगदान रहा है।

Ballia Balidan Divas

आजमगढ़ सांसद निरहुआ ने बलिया की क्रांति पर आधारित फिल्म बनाने की भी बात कही। उन्होंने नौजवानों से आवाह्न करते हुए कहा कि अपनी भाषा कभी नहीं भूलना चाहिए। चाहे लिखें-पढ़ें किसी भी भाषा में, पर अपनी मातृभाषा व स्थानीय भाषा से ज़रूर जुड़ें रहें। सभी स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने की भी शुभकामनाएं दी।

Highlights

  • Ballia Balidan Divas स्कूटी व कार देने की पहल को सबने सराहा
  • अगले वर्ष और भव्य होगा समारोहः दयाशंकर
  • वृद्धावस्था में स्कूटर पर देख आया कार देने का ख्याल
  • बलिया का बागी तेवर हमेशा सलामत रहे
  • बलिया क्रांति पर फिल्म बनाने की पहलः निरहुआ
  • संग्राम का महत्वपूर्ण केंद्र विन्दु रहा बलिया
  • अपने इतिहास को जानें युवा, मिलेगी प्रेरणा: नीरज शेखर

संग्राम का महत्वपूर्ण केंद्र विन्दु रहा बलिया

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि 1857 में स्वतंत्रता संग्राम (Ballia Balidan Divas) के नायक जिले के मंगल पाण्डेय थे, तो 1942 क्रांति के नायक चित्तू पाण्डेय। सुभाष चन्द बोस का भी कार्यक्षेत्र बलिया रहा था। उनके एक हाथ में गांधी जी की गीता, तो दूसरे हाथ में पिस्तौल थी। इसी का परिणाम था कि 1942 में ही बलिया को आजादी मिल गयी। इस प्रकार आजादी की लड़ाई का बलिया महत्वपूर्ण केंद्र विन्दु रहा है। आवाह्न किया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है। देश आत्मनिर्भर होगा, तभी सबल व समृद्ध भारत होगा। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि बलिया के लिए आज का दिन बड़ा दिन है। यहां का इतिहास गौरवन्वित करने वाला है।

अपने इतिहास को जानें युवा, मिलेगी प्रेरणा: नीरज शेखर

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने खासकर स्कूली बच्चों से आवाह्न किया कि हमारे महान सेनानियों की कहानियों को सुनें, अपने इतिहास (Ballia Balidan Divas) को जानें तथा देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि क्रांति में अहम योगदान के कारण ही बलिया को बागी कहा गया, जिसे सुनकर हर बलियावासी को गर्व होता है।

इस अवसर (Ballia Balidan Divas) पर ज़िलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी एस.आनंद, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक संजय यादव, राजधारी सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोदशंकर दूबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया। संचालन करते हुए इतिहासकार डॉ० शिवकुमार कौशिकेय ने आजादी के तमाम कहानियों को सबसे साझा किया।

रिपोर्ट – रोशन जायसवाल

Tags: Ballia Balidan Divas
Previous Post

Kajjakpura ROB: कज्जाकपुरा आरओबी के लिए एक साल और करना पड़ सकता है इंतज़ार, इस दिन हो सकता है शुरू…

Next Post

Chandrayan-3 Update: ‘हम नहीं है किसी से कम…’ चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया गया हवन पूजन

Next Post
Chandrayan-3 Update

Chandrayan-3 Update: 'हम नहीं है किसी से कम...' चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया गया हवन पूजन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
  • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
  • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष पद छोड़कर सभी सीटों पर किया कब्जा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Lebanon पर इजराइल का हमला, अल-मंसूरी और मजदल जौन में भारी तोपबारी
  • BHU डॉ. टीके लाहिड़ी प्रकरण में नया दावा, डॉ. ओम शंकर ने चश्मदीद के बयान का वीडियो किया साझा, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Mau बसपा ने 2027 का बिगुल फूंका, घोसी से अजय जायसवाल पर दांव, तीन विधानसभा सीटों पर प्रभारी प्रत्याशी घोषित
  • Varanasi: नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस, बघवा नाला के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव