• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Ghosi Election 2023: कम मतदान बिगाड़ सकता है चुनावी समीकरण, 8 सितम्बर को आएंगे नतीजे, 50.30% प्रतिशत हुई वोटिंग

by Abhishek Seth
September 5, 2023
in राजनीति
0
Ghosi Election 2023
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghosi Election 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को वोटिंग सुबह 7 बजे से विधानसभा के कोपागंज, इंदारा, अमिला व घोसी थाना क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शुरू हुई। जिसके बाद शाम को मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओ की लाइन लगी रही। वहीँ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए घर से निकले। सुबह से शाम तक सभी केंद्रों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करते दिखें। घोसी में मंगलवार को कुल 50.30% वोटिंग हुई।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किये गये थे। सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ पीएसी को तैनात किया गया था. वहीं आईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शान्तिपूर्ण मतदान के लिए लगातार चक्रमण करते रहे। शान्ति व्यवस्था में पुलिस, सीआईएसएफ, आरएएफ के जवान जगह जगह केन्द्रों पर तैनात रहे तथा वाहनों से लगातार चक्रमण करते रहे। मतदान केंद्रों पर आधार कार्ड का वेरिफिकेशन सख्ती से किया जा रहा था। प्रशासन की सख्ती से फर्जी वोटरों की दाल नहीं गली। आंधी तूफान के चलते 36 घण्टे बिजली आपूर्ति बाधित होने से वोटिंग में लगे कर्मचारियों को उमस व गर्मी से जूझना पड़ा।

सुबह से कई जगहों पर मतदान (Ghosi Election 2023) की गति काफी अच्छी रही, जबकि कई मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ कम रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय वसारतपुर मतदान केंद्र पर 2 बजे ही सन्नाटा पसरा रहा। तो कुछ मतदान केंद्र पर पुरुष व महिलाओं की लाइन लगी रही। नगर कोपागंज, कुर्थीजाफरपुर व क्षेत्र की दुकानें बंद रही। राष्ट्रीय मार्ग 29 पर आवागमन सामान्य रहा।

Ghosi Election 2023

विधानसभा उपचुनाव (Ghosi Election 2023) घोसी संपन्न होने के बाद अब इंतजार नतीजों का है। चार दिन के लिए घोसी के उपचुनाव विधानसभा क्षेत्रों के 10 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। चुनावी भागदौड़ के बाद प्रत्याशियों के लिए अब मंथन का दौर शुरू हो गया है। हर कोई अपनी हार जीत का आंकलन लगा रहा है और साथ ही उनके समर्थक भी वोटों का जोड़-घटाव कर रहे हैं। समर्थकों के लिए अपने अपने नेता की जीत तय है लेकिन जीत या हार का सही परिणाम तो 8 सितम्बर को देखने के लिए सामने आएगा।

Ghosi Election 2023 में हर किसी का मजबूत है अपना दावा

उम्मीदवारों के भविष्य को तय करने के लिए जनता के पास 11 घंटे का समय था। इन 11 घंटों में लोगों ने भी लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। गत चुनाव के मुकाबले इस बार विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। मतदान से पहले जमकर पसीना बहाने वाले प्रत्याशियों के भाग्य को मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया गया है। ईवीएम का दरवाजा अब 8 सितम्बर को ही खुलेगा।

Ghosi Election 2023: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कई बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत जनपद के विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत हो रहे मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु मतदान के दौरान प्रातः काल से लेकर शाम तक कई बूथों का निरीक्षण किया। बूथों के निरीक्षणों के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मुस्लिम महिलाओं ने भी लोकतंत्र के महापर्व (Ghosi Election 2023) में दिया योगदान

उन्होंने कई बूथों पर (Ghosi Election 2023) ठीक ढंग से अमिट स्याही न लगाने तथा मतदाताओं द्वारा अमिट स्याही को तुरंत मिटाने का मामला संज्ञान में आने पर मतदान कार्मिकों को अमिट स्याही को ठीक ढंग से लगाने तथा स्याही सूख जाने  के उपरांत ही मतदाताओं को मत दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बूथ के अंदर प्रवेश न देने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बूथों पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों को भी जिलाधिकारी ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश न करने तथा मतदान के उपरांत मतदाताओं की स्याही चेक करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला मतदाताओं की पहचान ठीक ढंग से करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संदिग्ध पहचान पत्रों की भी जांच करने को कहा जिससे फर्जी मतदान (Ghosi Election 2023) को रोका जा सके। इस दौरान प्रशासन की सतर्कता एवं सख्ती के कारण पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आनंद कनौजिया, तहसीलदार घोसी एवं सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह

घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह से ही बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में पूरे विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़-कर के हिस्सा लिया। बुजुर्ग महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रही। वह भी लोकतंत्र के इस पावन पर्व में शामिल हुई। पूरे विधानसभा क्षेत्र के चाहे वह नगर क्षेत्र हो या ग्रामीण सभी जगह बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

Highlights

  • Ghosi Election 2023 में हर किसी का मजबूत है अपना दावा
  • Ghosi Election 2023: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कई बूथों का किया निरीक्षण
  • बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह
  • लोकतंत्र के पावन पर्व में महिलाओं में भी दिखा उत्साह
  • मतदान का प्रतिशत

लोकतंत्र के पावन पर्व में महिलाओं में भी दिखा उत्साह

घोसी विधानसभा उपचुनाव (Ghosi Election 2023) में सुबह से ही महिला मतदाताओं में बाढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। मतदान शुरू होते ही सभी बूथों पर भारी संख्या में महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाएं हो या युवती सभी ने बूथों पर लाइन में लगकर मतदान किया।

मतदान का प्रतिशत

घोसी विधानसभा उपचुनाव (Ghosi Election 2023) में मतदाताओं ने गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह 9 तक 9.12 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया वही 11 बजे तक घोसी विधानसभा उपचुनाव में 21.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक 33.52 प्रतिशत मत पड़े। शाम 3 बजे तक 43.24 प्रतिशत वोटिंग हुई वही शाम 5 बजे तक घोसी विधानसभा उपचुनाव में 49.42 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे।

SUbscribe our Channel

Previous Post

lucknow: शिक्षक दिवस में मुख्यमंत्री योगी ने 94 शिक्षकों को किया सम्मानित

Next Post

Ayodhya News: ट्रेन में लहूलुहान मिली महिला कांस्टेबल को आया होश, HC की दखलअंदाजी, जानिए कहां तक पहुंची STF की जांच

Next Post
(Saryu Express Case)

Ayodhya News: ट्रेन में लहूलुहान मिली महिला कांस्टेबल को आया होश, HC की दखलअंदाजी, जानिए कहां तक पहुंची STF की जांच

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कचहरी-संदहा मार्ग पर चला बुलडोजर, छह मशीनों से ध्वस्तीकरण; नोटिस के बाद भी नहीं हटे अवैध निर्माण
  • Varanasi: वडनगर से काशी पहुंचेगी बाइक सेवा यात्रा, जगतपुर कॉलेज में विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित
  • Varanasi: बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई, आशुतोष सिन्हा के नामांकन जुलूस में जमकर हंगामा
  • Sonbhadra पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 15 लाख
  • हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद लिया फैसला
  • 2027 से पहले BJP का ‘कास्ट बैलेंस’, राज्यसभा की 8 सीटों में OBC-दलित और महिला प्रतिनिधित्व पर खास फोकस
  • SP नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश बोले- अब 3 नहीं, 403 पर निगाह
  • 46 साल पुरानी रामलीला पर इस बार लगा विराम, Bareka में होगी संगीतमय श्रीराम कथा
  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कचहरी-संदहा मार्ग पर चला बुलडोजर, छह मशीनों से ध्वस्तीकरण; नोटिस के बाद भी नहीं हटे अवैध निर्माण
  • Varanasi: वडनगर से काशी पहुंचेगी बाइक सेवा यात्रा, जगतपुर कॉलेज में विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित
  • Varanasi: बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई, आशुतोष सिन्हा के नामांकन जुलूस में जमकर हंगामा
  • Sonbhadra पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 15 लाख
  • हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद लिया फैसला
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव