• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Parliament New Session: ‘नया सत्र छोटा, लेकिन ऐतिहासिक’ पीएम के बयान से तेज हुई राजनीतिक हलचल, मोदी को याद आए नेहरू और अटल

by Abhishek Seth
September 18, 2023
in देश-विदेश
0
(Woman Reservation Bill)
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Parliament New Session: संसद का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ। यह सत्र 22 सितम्बर तक चलेगा। संसद के विशेष सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमन्त्री ने मीडिया से बात करते हुए बड़े संकेत दिए। पीएम ने कहा कि यह सत्र छोटा लेकिन ऐतिहासिक होने वाला है।

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद से अटकलों की बौछार होने लगी है, जिसमें विभिन्न प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। पीएम के बयान के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ‘एक देश, एक चुनाव’, ‘महिला आरक्षण बिल’ या फिर UCC पर सरकार कोई नया बिल ला सकती है। इस नए सत्र को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नए सत्र में होने वाले निर्णय का सीधा प्रभाव आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा।

हालाँकि, सदन की कार्यवाही के पहले दिन ऐसी कोई घोषणा होने की सम्भावना कम रही क्योंकि आज का दिन लोकसभा अध्यक्ष ने पूरा दिन सांसदों द्वारा वर्तमान संसद भवन से जुड़ी हुई यादों पर बोलने के लिए दिया।

    पीएम ने यह कहकर बड़े संकेत दिए कि इस सत्र (Parliament New Session) में ऐतिहासिक निर्णय होंगे। संसद के विशेष सत्र पर प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद का यह सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है, ऐतिहासिक निर्णय का सत्र है। इस सत्र की विशेषता है कि अब तक की 75 वर्षों की यात्रा एक नए मुकाम से आरंभ हो रही है।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान (Parliament New Session) चंद्रयान-3 की सफलता पर भी बात की। पीएम ने कहा कि जब ऐसे मिशन सफल होते हैं, तो उसे अनेकों संभावनाएं खुलती हैं। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी भी उपस्थित थे।

    प्रधानमंत्री ने G-20 की सफलता को भी अभूतपूर्व (Parliament New Session) बताया। उन्होंने इसके आयोजन को संघीय ढांचे का उत्तम उदाहरण और विविधता के जश्न के तौर पर बताया। उन्होंने G-20 में सर्वसम्मति से घोषणा पत्र तैयार होने को भारत के उज्जवल भविष्य का संकेत बताया।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान बताया कि संसद प्रारंभ (Parliament New Session) होने से लेकर अब तक 7500 से अधिक व्यक्ति दोनों सदनों में सांसद के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं, जिनमें 650 से अधिक महिलाएँ रही हैं। उन्होंने इस दौरान संसद के पूर्व सदस्यों से लेकर वर्तमान सदस्यों तक के योगदान को भी बताया। प्रधानमंत्री ने संसद भवन के भीतर इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आजादी के समय भारत के विषय में आशंकाएँ व्यक्त की गई थीं लेकिन संसद ने उन सभी आशंकाओं को झूठ सिद्ध कर दिया।

    सरकारें आएँगी, सरकारें जाएँगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए…

    प्रधानमंत्री ने सदन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया कि वह इस संसद (Parliament New Session) को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगातार मेहनत करते आए हैं। प्रधानमंत्री ने पंडित नेहरु द्वारा आजादी की मध्यरात्रि पर दिए गए भाषण और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा ऐतिहासिक भाषण ‘सरकारें आएँगी, सरकारें जाएँगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए’ का जिक्र भी लोकसभा में किया।

    Parliament New Session: संसद को प्रणाम करने से अब तक कई निर्णय

    उन्होंने सांसदों द्वारा बीमारी और कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों के बीच काम करने को भी सराहा। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 के उस लम्हे को भी याद किया जब वह सदन पहुँच कर उसे प्रणाम करके अन्दर गए थे। प्रधानमंत्री ने सदन द्वारा लिए गए बड़े निर्णयों को भी बताया। उन्होंने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ के निर्माण को याद किया। उन्होंने भारत अमेरिका परमाणु समझौते की भी बात की।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद-370 का खात्मा ऐसा कदम था जिसे सदन कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री ने 1965 के युद्ध के दौरान सदन से सैनिकों की हिम्मत बढ़ाने, हरित क्रान्ति लाने और बांग्लादेश के निर्माण को लेकर लिए गए निर्णयों का भी जिक्र किया गया। प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के प्रारंभ किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय को भी याद किया।

    मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान हुए ‘कैश फॉर वोट’ कांड की याद भी प्रधानमंत्री ने सदन को दिलाई। प्रधानमंत्री के इस भाषण के दौरान विपक्ष ने कई बार शोर मचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

    Subscribe our Channel

    Tags: Parliament New Session
    Previous Post

    Mirzamurad Thana News: दरोगा ने आरोपी के परिजनों से मांगा 20 हजार घूस, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोचा, एक महीने में दूसरा मामला

    Next Post

    उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद गोपीगंज गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में एडवोकेट रीना सिंह ने खिलाड़ियों संग मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

    Next Post
    उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद गोपीगंज गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में एडवोकेट रीना सिंह ने खिलाड़ियों संग मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

    उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद गोपीगंज गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में एडवोकेट रीना सिंह ने खिलाड़ियों संग मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
    • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
    • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव