• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Atal Jayanti: बनारस से चमकी थी अटल जी की पत्रकारिता, पक्के महाल के क्षेत्र को बनाया था अपना ठिकाना

by Abhishek Seth
December 25, 2023
in देश-विदेश, स्पेशल स्टोरी
0
Atal ji jayanti
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Atal Jayanti: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को काशी से गहरा लगाव था। वह हरदम काशी आने को उत्सुक रहते थे। कहा जाता है कि एक कवि के तौर पर अटल जी ने काशी में ही अपनी लेखनी को धार दी थी। आज उनकी 99वीं जयंती पर हम काशी के उनके संस्मरणों को याद करेंगे।

1947 का वह दौर, जब देश की आजादी के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबन्ध लग गया था। एक-एक करके आरएसएस के सदस्यों की गिरफ़्तारी होने लगी। उस समय अटलजी बनारस आ गए थे। उन्होंने बनारस के पक्के महाल की गलियों में दूधविनायक मोहल्ले को अपना ठिकाना बनाया। यह कान तमिलनाडु के एक द्रविड़ परिवार का था। इसी दौरान अटलजी ने अपने पत्रकारिता की शुरुआत की। उन्होंने यहीं से संघ की पाक्षिक पत्रिका चेतना का प्रकाशन किया और संघ से जुडी गतिविधियों में जुट गए।

यह वह दौर था, जब बनारस की जेल में संघ एक दिग्गज नेता आचार्य गिरिराज किशोर, राजबली तिवारी, डॉ० भगवानदास अरोड़ा जैसे दिग्गज बंद थे। अटल बिहारी के प्रवास के बाद जब तक हालात सामान्य हुआ तब तक पक्के महाल का इलाका जनसंघ का गढ़ बना गया।

Atal Jayanti

Atal Jayanti: 1971में दूसरी बार आए काशी

वर्ष 1971 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी एक बार फिर बनारस आए। उन्होंने गढ़वासी टोला की बादला धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनको सुनने के लिए लोग अंदर से लेकर बाहर तक खड़े थे। बनारस के राजबली तिवारी, विश्वनाथ वशिष्ठ, शंकर प्रसाद जायसवाल, श्रीगोपाल साबू, विश्वनाथ डिडवानिया, बरमेश्वर पांडेय, चकिया के श्यामदेव, पालजी पाठक, गणेश चौरसिया, पन्नालाल गुप्ता, कुंदन सिंह भंडारी, राजनाथ सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव हरीश जी आदि जनसंघ के नेता भी मौजूद थे। संबोधन की विशेष शैली के कारण अटल बिहारी वाजपेयी बनारस के लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए थे। इस चुनाव के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी बनारस के कई प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की थी।

एम्फीथिएटर ग्राउंड में पांव रखने तक की जगह नहीं बची

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 70 के दशक में पहला परमाणु परीक्षण 70 के दशक में हो चुका था। बावजूद इसके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों में शामिल करने की इच्छा अटल बिहारी वाजपेयी के मन में थी। संयोग बना और वर्ष 1996 में बीएचयू छात्रसंघ का उद्घाटन करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी बनारस आए। तब तक वह लोकसभा में विपक्ष के नेता थे। बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में शाम छह बजे कार्यक्रम था। फरवरी माह की सर्द हवा बह रही थी। इसके बाद भी मैदान में तिल रखने भर की जगह नहीं थी। अटल बिहारी वाजपेयी तय समय शाम छह बजे की बजाए तीन घंटे विलंब से पहुंचे। इसी मंच से अटल जी ने भारत को परमाणु संपन्न बनाने की इच्छा भी जाहिर की।

परमाणु बम ड्राइंग रूम में सजाने के लिए नहीं रखा : वाजपेयी

बीएचयू का एम्फीथिएटर खचाखच भरा था। युवाओं का जोश देखने लायक था। उस वक्त पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो थीं। वह अक्सर भारत के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन की बात करती थीं। अपने चिरपरिचित अंदाज में अटल बिहारी वाजपेयी ने मंच से उनको जवाब दिया। बेनजीर के नाम का जिक्र करते कहा कि पड़ोसन को बता दो, हमने परमाणु हथियार ड्राइंग रूम में सजाने के लिए नहीं बना रखा है। इसके बाद तो कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। रात साढ़े 11 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी का संबोधन होता रहा और लोग सर्द मौसम में भी वहां से हटे नहीं। इस दौरान एम्फीथिएटर ग्राउंड में उपस्थित छात्रों ने जोश में तालियां बजाना शुरू कर दिया। जोशीले तालियों के आवाज़ से एम्फीथिएटर ग्राउंड गुंजायमान हो उठा।

HIghlights

  • Atal Jayanti: 1971में दूसरी बार आए काशी
  • एम्फीथिएटर ग्राउंड में पांव रखने तक की जगह नहीं बची
  • परमाणु बम ड्राइंग रूम में सजाने के लिए नहीं रखा : वाजपेयी

Subscribe our channel

Related Posts:

  • Atal in Kashi
    Atal in Kashi: काशी से अटल बिहारी वाजपेयी का था गहरा…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Ataj Ji Death Anniversary
    Ataj Ji Death Anniversary: जब मथुरा में अपने विपक्षी…
  • Atal in Kashi
    Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary : अटल बिहारी…
  • Atal Bihari Vajpayee
    Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी…
  • Rajiv Gandhi Jayanti
    Rajiv Gandhi Jayanti : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री…
Previous Post

Flower Exhibition: बीएचयू की पुष्प प्रदर्शनी में दिखी राम मंदिर की अद्भुत झांकी, आप भी देखिए Photos

Next Post

यूपी के सहकारिता मंत्री JPS Rathaur पहुंचे वाराणसी, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Next Post
JPS Rathaur

यूपी के सहकारिता मंत्री JPS Rathaur पहुंचे वाराणसी, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव