• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
  • Contact Us
Saturday, September 5, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Bhadohi Loksabha: पं० कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र को TMC ने भदोही सीट से बनाया उम्मीदवार, ब्राहमण वोट साधने को विपक्ष का मास्टरप्लान

by Abhishek Seth
March 16, 2024
in राजनीति
0
Bhadohi Loksabha
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bhadohi Loksabha: भदोही लोकसभा सीट का इतिहास काफी दिलचस्प भरा है। इस सीट पर बाहरियों का दबदबा रहा है। यह अलग बात है कि बीते दो चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया। भदोही लोकसभा क्षेत्र में प्रयागराज की दो और भदोही की तीन विधानसभा सीट आती है। ब्राह्मण बहुतायत इस सीट पर वहीं उम्मीदवार जीतते हैं, जिनको इनका समर्थन मिलता है। यहीं वजह है कि इंडी गठबंधन के तहत ब्राह्मण चेहरे और टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी को गठबंधन ने प्रत्याशी घोषित किया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां हर दांव आजमा रही हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन के सामने भाजपा को हराना एक बड़ी चुनौती है। भाजपा को हराने के लिए हर सियासी समीकरण साधे जा रहे हैं। इसी के तहत में उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी की टीएमसी की एंट्री भी हो चुकी है। उनके दल के नेता ललितेश पति त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

सपा सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी और टीएमसी के बीच इंडिया गठबंधन के तहत जो सियासी तालमेल हुआ है। उसके तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में समाजवादी पार्टी को दो लोकसभा सीट देने का वादा किया है। माना जा रहा है कि इसी शर्त के आधार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी को भदोही लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है।

प्रयागराज की दो विधानसभा सीटें हंडिया और प्रतापपुर भदोही संसदीय सीट का हिस्सा हैं। यह क्षेत्र बाहुबली विधायक और सपा नेता विजय मिश्रा की वजह से भी चर्चित है। भदोही अपने कालीन करोबार के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के आकर्षक कालीनों से ही भदोही को विश्व मानचित्र और हस्त कला के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भदोही को बुनकरों का घर कहा जाता है।

स्थानीय मुद्दे और विकास के साथ बेरोजगारी यहां की मुख्य समस्या है। चुनाव में जातीय आधार पर वोटिंग होती है। आम चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे प्रमुखता से उठते हैं। भदोही मुख्य रूप से हिन्दू बहुल इलाका है। यहां 86.7 प्रतिशत लोग हिन्दू जबकि 12.92 प्रतिशत लोग मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

Bhadohi Loksabha: कमलापति के परपोते हैं ललितेश

आपको बता दें कि ललितेश पति त्रिपाठी 2012 में मीरजापुर के मड़िहान से विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। साल 2021 में ललितेश पति त्रिपाठी कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस का साथ मिलता दिख रहा है। यहीं वजह है कि भदोही लोकसभा सीट से टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी को सपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।

ललितेश की सपा मुखिया से मुलाकात के बाद लगाये जा रहे थे कयास

दरअसल बीते दिनों, टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। सपा मुखिया से मुलाकात के बाद ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा था कि बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हमारी एक अच्छी मुलाकात हुई है। लेकिन, मैं टीएमसी का सदस्य हूं और रहूंगा।

तब ललितेश ने कहा था कि इंडिया गठबंधन नियमों के अनुसार सपा के सहयोग से चंदौली, मीरजापुर या अन्य उचित सीट पर जहां से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा, वहां से चुनाव लड़ूंगा। मेरा किसी को सीट से हटाना उद्देश्य नहीं है। मेरा केवल यही उद्देश्य है कि अपनी तरफ से इंडिया गठबंधन को सहयोग करना चाहता हूं।

भदोही सीट पर बाहरियों का रहा है दबदबा

जहां तक भदोही लोकसभा क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व की बात है तो आजादी के बाद से अब तक हुए चुनावों में बाहरी उम्मीदवारों का ही दबदबा रहा है। लोकसभा के चार चुनाव और दो उप चुनावों में ही जिले के सांसद सदन में पहुंच सके हैं, जबकि 10 बार बाहरी उम्मीदवारों ने परचम लहराया। मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध भदोही जिले का गठन वैसे तो 1994 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने किया, लेकिन 1952 से लेकर 2008 तक यह सीट मीरजापुर-भदोही संसदीय सीट के नाम से जानी जाती रही।

Highlights

  • Bhadohi Loksabha: कमलापति के परपोते हैं ललितेश
  • ललितेश की सपा मुखिया से मुलाकात के बाद लगाये जा रहे थे कयास
  • भदोही सीट पर बाहरियों का रहा है दबदबा

2009 में नए परिसीमन के बाद भदोही संसदीय सीट अस्तित्व में आई। करीब छह दशक के इतिहास में 10 से अधिक बार सदन में बाहरी उम्मीदवार ही पहुंचे। 1952 से लेकर अब तक सर्वाधिक कांग्रेस के प्रत्याशी सदन में पहुंचे।

1952 से लेकर 1962 तक कांग्रेस के बाहरी उम्मीदवार जान ए विल्सन, 1962 से 67 तक जिले के श्यामधर मिश्र चुने गए। इसी तरह 67 से 72 तक जिले के वंश नारायण सिंह जनसंघ के बैनर तले चुने गए। 1972 से 77 तक कांग्रेस से बाहरी उम्मीदवार अजीज इमाम, 1977 से 80 तक लोकदल के फकीर अली अंसारी और 1980 से 84 तक अजीज इमाम ही चुने गए। 1984 से 89 तक मीरजापुर के उमाकांत मिश्र और 1989 से 91 तक जिले के यूसुफ बेग ने सदन में जनता की आवाज पहुंचाई। 1991 से 96 तक भाजपा के बाहरी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त और 1998 से 99 में जीत दर्ज की।

इसी तरह 1996 से 98 और 1999 से 2001 तक सपा से बाहरी प्रत्याशी फूलन देवी सदन में पहुंचीं। 2002 से 2004 तक जिले के रामरति बिंद तो उपचुनाव 2007 से 2008 तक रमेश दूबे विजयी रहे। 2004 से 2007 तक बाहरी नरेंद्र कुशवाहा बसपा से चुने गए। 2009 से 14 तक जिले के बसपा से गोरखनाथ पांडेय सांसद थे जबकि 2014 में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त और 2019 में भाजपा के रमेश चंद बिंद सांसद चुने गये थे।

Subscribe our channel

Previous Post

19 अप्रैल से देशभर में शुरू होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे, सात चरणों में होगा संपन्न

Next Post

Loksabha Election: 1 जून को वाराणसी में होगा लोकसभा चुनाव, 14 मई तक प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन

Next Post
Loksabha Election SIR

Loksabha Election: 1 जून को वाराणसी में होगा लोकसभा चुनाव, 14 मई तक प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर Varanasi में गोष्ठी, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बोले- संविधान की मंशा समझना जरूरी
  • Sonbhadra: पटलों और रिकॉर्ड रूम का आरटीओ ने किया औचक निरीक्षण, आवेदकों से रैंडम पूछताछ, महकमे मचा हड़कंप
  • Varanasi: रील बनाने के दौरान अचानक चली गोली, 16 वर्षीय किशोर घायल, हालात गंभीर, क्षेत्र में हड़कंप
  • Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, मंगला आरती में श्री विश्वेश्वर संग लड्डू गोपाल ने दिए दर्शन
  • Teacher’s Day पर डॉ. संध्या यादव को राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026, गरीब बस्तियों में नि:शुल्क मेडिकल परामर्श और दवाइयां कराती हैं उपलब्ध
  • Varanasi: जलभराव और सीवर की समस्या से आक्रोशित नागरिकों ने पीएम जनसंपर्क कार्यालय पर दिया धरना, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की नारेबाजी
  • Varanasi: जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुई काशी, इस्कॉन मंदिर में एक किलोमीटर लंबी कतार, 51 द्रव्यों से श्रीकृष्ण का महाभिषेक
  • बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे Varanasi DM, पीड़ितों के बीच बैठकर जाना हाल: बच्चों को बांटी चॉकलेट, बोले- समय पर मिले भोजन और दूध
  • Varanasi: गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट, अजगरा विधायक ने नाव से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
  • Jammu-Kashmir: अनंतनाग रेलवे स्टेशन बनेगा नया स्टॉपेज, सितंबर के अंत से हो सकती है शुरुआत

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर Varanasi में गोष्ठी, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बोले- संविधान की मंशा समझना जरूरी
  • Sonbhadra: पटलों और रिकॉर्ड रूम का आरटीओ ने किया औचक निरीक्षण, आवेदकों से रैंडम पूछताछ, महकमे मचा हड़कंप
  • Varanasi: रील बनाने के दौरान अचानक चली गोली, 16 वर्षीय किशोर घायल, हालात गंभीर, क्षेत्र में हड़कंप
  • Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, मंगला आरती में श्री विश्वेश्वर संग लड्डू गोपाल ने दिए दर्शन
  • Teacher’s Day पर डॉ. संध्या यादव को राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026, गरीब बस्तियों में नि:शुल्क मेडिकल परामर्श और दवाइयां कराती हैं उपलब्ध
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव