Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम रेलवे फाटक के समीप गैस चूल्हे की एक दुकान में रखे सिलेंडरों में लगातार हुए विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान में अचानक आग लगने के बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना शिवपुर थाना (Varanasi) क्षेत्र में सोनकली बालिका इंटर कॉलेज के पश्चिमी तरफ रेलवे क्रॉसिंग से राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर हुई। यहां दुकानों की एक कतार है, जिसमें करीब एक दर्जन दुकानें बताई जा रही हैं। इनमें सबसे आखिरी दुकान संजय तिवारी की बताई जा रही है। इस दुकान पर गैस सिलेंडर और चूल्हे बेचने के साथ चूल्हा मरम्मत का काम भी किया जाता था। बुधवार देर शाम इसी दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

एक के बाद एक तीन सिलेंडरों में विस्फोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान (Varanasi) में लगी आग के दौरान तीन सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि पहला धमाका होने के करीब 10 से 15 मिनट बाद दूसरा सिलेंडर फटा। इसके लगभग 10 मिनट बाद तीसरे सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। लगातार हुए धमाकों से आसपास की दुकानों और मकानों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की चर्चा रही। दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख लोग घटनास्थल से दूर हटने लगे।

अवैध गैस रिफिलिंग की आशंका
स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि चूल्हा मरम्मत केंद्र के नाम पर संचालित दुकान में बड़े स्तर पर गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। शुरुआती जानकारी में भी गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा होने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, दुकान में अवैध रिफिलिंग किए जाने और उसी के कारण विस्फोट होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Varanasi: पुलिस और दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलने के बाद (Varanasi) पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने आग पर काबू पाने और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लगातार विस्फोट होने के कारण घटनास्थल के आसपास लोगों में भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े:- पद्मश्री मनु शर्मा की तीन पुनर्प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण
गैस सिलेंडरों में लगातार हुए विस्फोट ने दुकान में गैस के भंडारण और संभावित रिफिलिंग की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि दुकान में बिना आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के गैस भरने का काम किया जा रहा था, तो यह आसपास की दुकानों और आबादी के लिए गंभीर खतरा हो सकता था। फिलहाल (Varanasi) में लगी आग के दौरान तीन सिलेंडरों में विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि पहला धमाका होने के करीब 10 से 15 मिनट बाद दूसरा सिलेंडर फटा। इसपुलिस और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुकान में गैस रिफिलिंग की जा रही थी या नहीं और आग लगने के पीछे वास्तविक कारण क्या था।


