• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi Water Level: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई सभी की चिंताएं, काशी के 25 घाटों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

by Kajal Seth
July 8, 2025
in वाराणसी
0
varanasi water level
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गंगा नदी के जलस्तर (Varanasi Water Level)  में लगातार हो रही वृद्धि से वाराणसी के घाटों पर बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। गंगा का पानी 63.13 मीटर तक पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से लगभग 8 मीटर नीचे है, लेकिन तेजी से बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है। इस समय लगभग डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके चलते काशी के 25 घाटों के बीच आपसी संपर्क टूट गया है और कई ऐतिहासिक मंदिर जलमग्न हो चुके हैं।

जलस्तर बढ़ने के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने नाविकों के साथ बैठक कर छोटी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही एनडीआरएफ, जल पुलिस और सिविल पुलिस की टीमें घाटों व निचले इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। एडीसीपी सरवण टी स्वयं अस्सी घाट से नमो घाट तक दौरा कर हालात की समीक्षा कर चुके हैं।

Varanasi Water Level: मंदिरों पर बाढ़ की सीधी मार

काशी के घाटों पर बने कई ऐतिहासिक और श्रद्धा के केंद्र माने जाने वाले 150 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब चुके हैं। मणिकर्णिका घाट (Varanasi Water Level) का प्रसिद्ध रत्नेश्वर महादेव मंदिर, सिंधिया घाट, पंचगंगा घाट और दशाश्वमेध क्षेत्र के अनेक मंदिर पानी में समा चुके हैं।

शवदाह घाटों पर बदले इंतजाम

गंगा के बढ़ते जलस्तर (Varanasi Water Level) का सीधा असर मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार व्यवस्था पर पड़ा है। मणिकर्णिका घाट के निचले हिस्से जलमग्न हो चुके हैं। अब केवल मंदिर के सामने की करीब 12-15 चिताओं की जगह बची है। पुनरुद्धार प्रोजेक्ट के कारण छत का बड़ा हिस्सा टूट चुका है, जिससे वहां चिताएं लगाना मुश्किल हो गया है।

varanasi

बात अगर हरिश्चंद्र घाट की करें तो सीढ़ियों पर ही फिलहाल दाह संस्कार किया जा रहा है। अगर पानी और बढ़ा तो शवदाह गलियों में करना पड़ सकता है। शवदाह करने वाले कर्मियों का कहना है कि बाढ़ के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जो कभी-कभी डेढ़ घंटे तक खिंच जाता है।

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

वरुणा नदी और गंगा के संगम क्षेत्र सहित सभी निचले इलाकों में प्रशासन अलर्ट मोड में है। हर साल की तरह बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान (71.26 मीटर) से नीचे है, लेकिन केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है।

also read

प्रशासन और राहत टीमें लोगों से लगातार अपील कर रही हैं कि गहरे पानी में न जाएं और अफवाहों से बचें। एनडीआरएफ पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। 1978 का रिकॉर्ड 73.90 मीटर अब भी काशी के लिए चेतावनी (Varanasi Water Level) का संकेत बना हुआ है, और शहरवासी चिंतित हैं कि यदि बारिश का यही दौर जारी रहा, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Previous Post

Manoj Jha: वाराणसी में मनोज झा का केंद्र पर हमला, कहा– तेजस्वी का क्रेज बरकरार, नहीं चलेगी नफरत की राजनीति

Next Post

Bihar News: 24 घंटे में 9 हत्याएं, 1 एनकाउंटर, इन चार जिलों में अपराध का कहर, जानिए यहाँ

Next Post
bihar news

Bihar News: 24 घंटे में 9 हत्याएं, 1 एनकाउंटर, इन चार जिलों में अपराध का कहर, जानिए यहाँ

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights