• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: महाशिवरात्रि से पहले बाबा विश्वनाथ को मथुरा से कान्हा ने भेजा उपहार, सनातन एकता की सजी अनुपम कथा

by Kajal Seth
February 10, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: महाशिवरात्रि का पावन पर्व… देवाधिदेव महादेव के विवाह की तैयारियों में डूबी विश्वनाथ नगरी और इसी बीच ब्रज से आई एक ऐसी सौगात, जिसने श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक एकता को नई ऊँचाई दे दी। इस बार बाबा विश्वनाथ के विवाहोत्सव में केवल काशी ही नहीं, बल्कि मथुरा के कान्हा का भाव भी जुड़ गया।

पहली बार ऐसा हुआ, जब भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से बाबा विश्वनाथ के विवाह के लिए वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और पंचमेवा काशी भेजे गए। यह केवल उपहारों का आदान-प्रदान नहीं था, बल्कि हरि-हर के अद्वैत भाव का जीवंत साक्षात्कार था—जहां शिव और कृष्ण, काशी और मथुरा, आस्था और परंपरा एक सूत्र में बंधती नजर आईं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान विश्वेश्वर के विवाह के लिए मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली से विशेष रूप से तैयार की गई विवाह सामग्री काशी (Varanasi) पहुंची। इनमें शिव विवाह में प्रयुक्त होने वाले वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार सामग्री, नेग-पंचमेवा, फलाहारी चढ़ावा और अन्य पावन उपहार शामिल थे।

सोमवार को मथुरा से आए श्रीकृष्ण जन्मस्थली के प्रतिनिधि जब काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, तो मंदिर न्यास और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डमरू, शंख और मंत्रोच्चार की गूंज के बीच यह सामग्री विधिवत बाबा को समर्पित की गई। महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार इन्हीं वस्त्रों और आभूषणों से किया जाएगा।

ब्रज से काशी तक श्रद्धा की हो रही पुष्पवर्षा

मथुरा में सूर्योदय के बाद विशेष वाहन से विवाह सामग्री काशी के लिए रवाना हुई। विदाई के समय ब्रजवासियों ने हरि-हर के स्वरूप का स्मरण करते हुए पुष्पवर्षा की। यह दृश्य स्वयं में अद्भुत था—जहां कान्हा की नगरी से बाबा के लिए शुभाशीष और प्रेम का प्रवाह काशी की ओर बढ़ चला।

काशी विश्वनाथ धाम (Varanasi) पहुंचते ही श्रद्धालुओं और मंदिर न्यास ने भी उसी भाव से स्वागत किया। पुष्पवर्षा, आरती और जयकारों के बीच यह संदेश साफ था कि सनातन परंपरा केवल ग्रंथों में नहीं, बल्कि जीवंत आचरण में बसती है।

Varanasi: रंगभरी एकादशी से आगे बढ़ी परंपरा

काशी और मथुरा के बीच धार्मिक सौहार्द की यह परंपरा नई नहीं है, लेकिन इस वर्ष यह और सशक्त रूप में सामने आई। इससे पहले रंग भरी एकादशी के अवसर पर मथुरा से बाबा विश्वनाथ के लिए अबीर-गुलाल भेजे जाते रहे हैं। पिछले वर्ष श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मस्थली के सहयोग से नेग और उपहारों के आदान-प्रदान की औपचारिक शुरुआत हुई थी।

उसी क्रम में विश्वनाथ धाम (Varanasi) की ओर से लड्डू गोपाल के लिए भस्म, अबीर-गुलाल, फल-फूल, मिठाई, वस्त्र और अन्य सामग्री मथुरा भेजी गई थी। अब शिव विवाह की सामग्री का मथुरा से काशी आना इस परंपरा का विस्तार है, जिसने सनातन सांस्कृतिक समन्वय को और गहरा कर दिया।

सनातन सांस्कृतिक का नजर आया समन्वय

मंदिर न्यास के अधिकारियों ने बताया कि काशी–मथुरा के मध्य सनातन सांस्कृतिक समन्वय की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मथुरा से पधारे सम्मानित प्रतिनिधियों का विधिवत स्वागत किया गया। भगवान विश्वेश्वर के लिए लाए गए पावन उपहारों को महाशिवरात्रि (Varanasi) पर्व पर श्रद्धापूर्वक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने स्वीकार किया।

डमरू-शंख और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह भेंट स्वीकार की गई, जो इस बात का प्रतीक है कि शिव और कृष्ण की परंपराएं अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही सनातन धारा की अभिव्यक्ति हैं।

also read

शिव को समर्पित उपहारों के अवलोकन के उपरांत, मथुरा से पधारे प्रतिनिधियों को भी विश्वनाथ धाम (Varanasi) की ओर से सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की गई। लड्डू गोपाल के आदरणीय प्रतिनिधियों को विधिपूर्वक दक्षिणा और भेंट देकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने विदा किया।

Previous Post

Mau: चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 लाख के 1980 रोल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

Ballia में दोस्ती बनी दुश्मनी: घर से बुलाकर किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post
Ballia

Ballia में दोस्ती बनी दुश्मनी: घर से बुलाकर किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 46 साल पुरानी रामलीला पर इस बार लगा विराम, Bareka में होगी संगीतमय श्रीराम कथा
  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग
  • Varanasi MLC चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशियों का नामांकन, मुद्दों को लेकर किए बड़े दावे
  • BHU सिंह द्वार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन, सपा ने उठाई चुनाव में पारदर्शिता की मांग
  • Varanasi: चौबेपुर में पंचकर्म-नेचुरोपैथी सेंटर बनकर तैयार, शिव के साथ चंद्रमा-डमरू कराएंगे धार्मिक अनुभूति, जल्द होगा उद्घाटन
  • Varanasi पुलिस ने चैन स्नैचिंग का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई की चेन भी बरामद
  • Varanasi: चितईपुर इलाके में तीन महीने से जलभराव, लकड़ी के पुल के सहारे आवागमन को मजबूर जनता, हालत बदत्तर
  • Mau से बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार
  • Mau: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ से गूंजा जिला मुख्यालय, सपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 46 साल पुरानी रामलीला पर इस बार लगा विराम, Bareka में होगी संगीतमय श्रीराम कथा
  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग
  • Varanasi MLC चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशियों का नामांकन, मुद्दों को लेकर किए बड़े दावे
  • BHU सिंह द्वार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन, सपा ने उठाई चुनाव में पारदर्शिता की मांग
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव