• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: जहां महिलाओं के सपनों को मिलता है मंच…श्रावणी तीज मेले में दिखी नारी शक्ति की नई तस्वीर, देखभर से पहुंची महिला उद्यमी

by Kajal Seth
August 1, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: सावन की हरियाली, तीज का उल्लास और महिलाओं की रचनात्मकता का संगम शनिवार को महमूरगंज स्थित शुभम बैंक्वेट हॉल में देखने को मिला। महिला मंडल काशी की ओर से आयोजित 51वें वार्षिक श्रावणी तीज मेले में न केवल खरीदारी और पारंपरिक उत्सव का रंग बिखरा, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाजसेवा का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। देश के विभिन्न शहरों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जबकि मेले से प्राप्त आय को चैरिटी और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करने का संकल्प संस्था की सामाजिक सोच को भी दर्शाता रहा।

टिकेट काउन्टर पर स्वागत करती महिला मंडल काशी की पदाधिकारियां

महिला मंडल काशी (Varanasi) ने इस वर्ष श्रावणी तीज मेले को अपनी 51 वर्षों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवाभावी यात्रा के प्रतीक के रूप में आयोजित किया। मेले का शुभारंभ महिला मंडल की पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा गणेश जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्वलित और श्री राम स्तुति का गायन करके किया गया। इसके बाद मेले में आने वाले सभी लोगों ने टिकेट काउंटर से एंट्री टिकेट लेकर इसका लुफ्त उठाया। सबसे ख़ास बात जो इस श्रावणी तीज मेले को बेहद अलग बनाती है कि इस मेले से जो भी फंड्स आते हैं, वह सभी अमाउंट चैरिटी के लिए दे दिए जाते हैं।

दीप प्रज्वलित और मेले का आगाज करती संस्था की सदस्य

देशभर के उत्पादों से सजे स्टॉल

मेले में लगे कुल 75 स्टॉल्स पर ज्वेलरी, हैंडमेड क्राफ्ट, विशेष टीम पर आधारित प्लांट्स, डिजाइनर कपड़े, राखियाँ, फुटवियर, हैंडबैग और डेकोरेटिव आइटम्स ने हर वर्ग के लोगों (Varanasi) को आकर्षित किया। बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई हैंडमेड फ्रॉक्स, पार्टी वियर ड्रेसेज और कलात्मक पेंटिंग्स की रेंज भी दर्शकों की पसंद बनी रही। वहीं चॉकलेट्स, केक, कुकीस, प्रेस्ट्री जैसे उत्पादों ने भी खरीदारों का ध्यान खींचा।

एक से बढ़कर एक कलेक्शन ने लुभाया सभी का मन

Varanasi: चैरिटी के लिए समर्पित है मेले की आय

महिला मंडल काशी की उपाध्यक्ष प्रिया समेर ने बताया कि मेले से मिलने वाली प्रवेश शुल्क की पूरी राशि समाजसेवा के कार्यों में खर्च की जाती है। इस धनराशि (Varanasi) का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वाराणसी के अलावा दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, कोलकाता और जयपुर सहित कई शहरों से महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

महिला मंडल काशी की उपाध्यक्ष प्रिया समेर ने कहा- मेले की आय चैरिटी को समर्पित
उद्यमियों के स्टॉल पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

संस्था की अध्यक्ष ने कहा कि श्रावणी तीज मेला केवल व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए एक मंच है जो घर से छोटे स्तर पर काम करती हैं और अपने हुनर को पहचान दिलाना चाहती हैं। संस्था का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।

महिला मंडल काशी की अध्यक्ष ने बताया उद्देश्य

देशभर से पहुंचीं महिला उद्यमी

मेले से जुडी समस्त जानकारी देते हुए महिला मंडल काशी की सेकेट्ररी पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि लगभग 50 सालों ये मेला (Varanasi) लगता आ रहा है और इसका उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि इस मेले में काशी के अवाला और भी शहरों से लोग आज यहाँ स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे हैं, जिसमें दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद, कोलकाता और जयपुर आदि शामिल हैं। इसमें कुल 75 स्टॉल अलग-अलग आकर्षित चीजों के और 6 अन्य स्टॉल है जो खाने-पीने से संबंधित है।

महिला मंडल काशी की सेकेट्ररी पल्लवी अग्रवाल
श्रावणी तीज मेला बना खरीदारी के साथ समाजसेवा का भी माध्यम।

वहीं महिला मंडल काशी (Varanasi) की संरक्षिका अवंतिका गुप्त ने कहा कि महिलाओं की कला को एक मंच प्रदान करते हुए उन्हें एक पहचान दिलाना भी इसका उद्देश्य है। एक समय था जब घर से लड़कियों व महिलाओं को बाहर नहीं निकलने दिया जाता था, लेकिन आज वह समय है जब महिलाएं अपने कलाओं का प्रदर्शन करते हुए अपने करिअर में एक अच्छा मुकाम हासिल कर रही है।

महिला मंडल काशी की संरक्षिका अवंतिका गुप्त
महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का संदेश देता श्रावणी तीज मेला

स्टॉलों पर दिखा हुनर और आत्मनिर्भरता का उत्सव

जर्मन सिल्वर और गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स के साथ मेले की शोभा बढ़ा रही मानसी लालवानी ने बताया कि जर्मन सिल्वर से सभी आइटम्स मैंने आज यहाँ अपने स्टॉल पर लगाया है। मेरे प्रोडक्ट्स की खासियत है कि लोग आए दिन यह शिकायत करते हैं कि जर्मन सिल्वर के उत्पाद काले पड़ जाते हैं लेकिन मेरा कोई भी आइटम सालो-साल रखने के बाद भी काला नहीं पड़ता है।

जर्मन सिल्वर और गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स के साथ मेले की शोभा बढाती मानसी लालवानी
रक्षाबंधन से पहले हैंडमेड राखियों और हस्तशिल्प उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

मेले में फेब्रिक की विशेष आइटम्स को लेकर आई महिला उद्यमी ने बताया कि मैंने आज यहाँ अपने स्टॉल में पूरे इंडिया के अलग-अलग शहरों के प्रसिद्द सूट के फेब्रिक्स को लगाया है। जो हैण्डवर्क के साथ-साथ प्रिंटेड और है। यह लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं और मैं यहाँ कई बार स्टॉल लगा चुकी हूं तो मुझे बहुत ख़ुशी है कि ऐसा मौका मुझे महिला मंडल (Varanasi) की ओर से मिलता रहता है।

फेब्रिक की विशेष आइटम्स को लेकर आई महिला उद्यमी

रक्षाबंधन को देखते हुए भी कई स्टॉल्स (Varanasi) इस मेले में लगाये गए थे, इसी में एक स्टॉल श्रीजी क्रिएशन की वैशाली ने लगाया। उन्होंने बताया कि मेरे स्टॉल में ख़ास यह है कि सभी राखियाँ हैण्डमेड हैं। हमारे पास सिल्वर क्व़ाइन्स की भी राखियाँ है, जिन्हें आप बाद में उपयोग में भी ला सकते हैं। इसके आलावा मेरे स्टॉल (Varanasi) में कुछ डेकोर के भी आइटम्स जैसे बंधनवार, तोरण आदि भी उपलब्ध हैं और सब कुछ हैण्डमेड है।

श्रीजी क्रिएशन की वैशाली ने लगाया हैण्डमेड राखियों का स्टॉल
सावन के उल्लास के बीच सजा महिला सशक्तिकरण का अनूठा उत्सव

विशेष थीम पर आधारित प्लांट्स ने सभी को लुभाया

मेले (Varanasi) में विशेष थीम पर आधारित और अपने प्लांट्स से सभी का ध्यान अपने स्टॉल पर खींचने वाली शशि बाला शाह ने बताया कि मुझे इस मेले में अपना स्टॉल लगाकर बेहद ख़ुशी मिल रही है। मेरे स्टॉल की ख़ास बात यह है कि यहाँ एक विशेष थीम जैसे बर्थडे और लाइफ से जुड़े कोई भी इवेंट व मोमेंट को मैं अपने प्लांट में क्रिएट करती हूं। ये सभी प्लांट रियल है और काफी लंबे टाइम तक चलते हैं।

विशेष थीम पर आधारित प्लांट्स ने सभी को लुभाया
जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और चैरिटी कार्यों के लिए समर्पित की जाएगी आय

कश्मीरी चूड़ियों और इयररिंग्स के डिमांड्स को देखते हुए भी एक स्टॉल निधि ने भी लगाया। उन्होंने बताया कि हमारे इस स्टॉल पर कश्मीरी इयररिंग्स के साथ-साथ घड़ी और राजवाडी ब्रेसलेट उपलब्ध है। सबसे ख़ास बात यह है कि हम इन सभी आइटम के बारीकियों को ध्यान में रखते हुए अपने हाथों से बनाते हैं। हमारे प्रोडक्ट्स लोगों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं।

निधि के कश्मीरी चूड़ियों और इयररिंग्स बना आकर्षण का केंद्र

ज्वेलरी, होम डेकोर और हैंडमेड क्राफ्ट बने आकर्षण का केंद्र

मेले में पटना से स्टॉल लगाने के लिए वाराणसी आई इंदु अग्रवाल ने बताया कि मैं सिक्की ग्रास के आर्ट को प्रमोट कर रही हूं। इसको नेचुरल और कलर करके दोनों तरीके से बनाया गया है। मेरे लिए बहुत ख़ुशी की बात कि मुझे इस मेले में स्टॉल लगाने का अवसर मिला। लोग मेरे प्रोडक्ट को बहुत पसंद कर रहे हैं।

पटना की इंदु के सिक्की ग्रास आइटम्स ने सभी का खींचा ध्यान

रेजिन और लिपिन आर्ट्स जो आज के समय में बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में हैं। एक ऐसा ही स्टॉल (Varanasi) इस तीज मेले सूचि अग्रवाल ने लगाया। उन्होंने बताया कि आज के समय के पसंद और ट्रेंड को देखते मैंने रेजिन-लिपिन आर्ट्स के प्रोडक्ट्स बनाए हैं। इसमें कई तरह के बंधनवार और झरोकें शामिल है। जो लोगों के घरों की खूबसूरती में चार-चाँद लगाते हैं।

रेजिन और लिपिन आर्ट्स का स्टॉल लगाने वाली सूचि अग्रवाल

बता दें कि सावन के महीने में पिछले 51 वर्षों से लगाये जा रहे इस मेले (Varanasi) में पहले सिर्फ साड़ियों के स्टाल्स लगाये जाते थे, लेकिन धीरे धीरे लोगों की डिमांड्स और पसंद को देखते हुए यहाँ अब डेकोरेशन के आइटम्स, अन्य वस्त्र और आभूषण आदि विभिन्न स्टाल्स लगाये जाने लगे।

श्रावणी तीज मेले में हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करती महिलाएं

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

इतना ही नहीं, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस मेले में प्लास्टिक बैन किया गया है। कार्यक्रम (Varanasi) सयोजिका बेला अग्रवाल, मालिनी चौधरी, श्वेता शाह और सीमा अग्रवाल रहीं। वहीं अध्यक्ष सेकेट्ररी पल्लवी अग्रवाल और उनकी टीम के संयुक्त प्रयास से यह मेला सफल रहा।

‘हमें फंसाया गया है’…गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस पर लगाया आरोप

मेले (Varanasi) में महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षाएं मृदुला रानी, वीणा गुप्त, अवंतिका गुप्त, डॉ रूबी शाह, अलका देवा, प्रेमा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल के साथ शहर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं, समाजसेवी, शिक्षिकाएं, युवा उद्यमी व साहित्यप्रेमी उपस्थित रहीं।

Previous Post

Varanasi: ‘हमें फंसाया गया है’…गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस पर लगाया आरोप, अब तक 5 से 10 करोड़ का किया गया फ्रॉड

Next Post

Varanasi: गंगा में उफान, नावों पर रोक… फिर भी बिना लाइफ जैकेट निरहुआ की शूटिंग! नियमों पर उठे बड़े सवाल

Next Post
varanasi

Varanasi: गंगा में उफान, नावों पर रोक... फिर भी बिना लाइफ जैकेट निरहुआ की शूटिंग! नियमों पर उठे बड़े सवाल

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Umesh Pal murder case के 43 महीने बाद खुलेंगे फरारी के राज! प्रयागराज लाया गया अतीक का शूटर अरमान
  • कोडिन Cough Syrup तस्करी केस में बड़ा एक्शन, शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
  • Varanasi: ‘घाट संध्या’ में गूंजे सुर और घुंघरुओं की झंकार, वायलिन की जुगलबंदी से कथक तक सजी सांस्कृतिक शाम
  • Election 2027: अखिलेश का कांग्रेस को संदेश, सीट नहीं, गठबंधन की जीत सबसे अहम, अक्टूबर में सीट शेयरिंग पर होगा फैसला
  • Varanasi:मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन
  • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
  • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
  • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
  • राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान; बोले- राहुल गांधी हों अगले PM

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Umesh Pal murder case के 43 महीने बाद खुलेंगे फरारी के राज! प्रयागराज लाया गया अतीक का शूटर अरमान
  • कोडिन Cough Syrup तस्करी केस में बड़ा एक्शन, शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
  • Varanasi: ‘घाट संध्या’ में गूंजे सुर और घुंघरुओं की झंकार, वायलिन की जुगलबंदी से कथक तक सजी सांस्कृतिक शाम
  • Election 2027: अखिलेश का कांग्रेस को संदेश, सीट नहीं, गठबंधन की जीत सबसे अहम, अक्टूबर में सीट शेयरिंग पर होगा फैसला
  • Varanasi:मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव