Varanasi: क्षेत्र के डुबकियां स्थित एसओएस बालग्राम में रह रही सात वर्षीय बच्ची की 23 अगस्त को मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची को बुखार और तबीयत खराब होने की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर एसओएस बालग्राम की व्यवस्थापक शैली मित्तल उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय (Varanasi) लेकर पहुंचीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। बच्ची की मौत के बाद संस्था में सन्नाटा पसरा रहा और बच्चों की स्वास्थ्य और देखभाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी। यह भी जांच का विषय है कि बच्ची की तबीयत कब से खराब थी और हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने में कितना समय लगा। एसओएस बालग्राम से जुड़े एक व्यक्ति ने संस्था की मौजूदा व्यवस्था को लेकर आरोप लगाए हैं।

उसका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से संस्था (Varanasi) की स्थिति ठीक नहीं चल रही है। पिछले 12 मई को बच्चों के संस्था से चले जाने और बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस के पास ले जाने जैसी घटना भी हुआ था। हालांकि, इन सब बातों को लेकर संस्था का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
Varanasi: संस्था की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
बाल संरक्षण संस्था में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। बच्ची की मौत के बाद संस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सुविधा और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जांच की मांग उठ रही है। संस्था की व्यवस्थाओं को लेकर बाल कल्याण समिति (Varanasi) की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, समिति का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
संस्था के सूत्रों के अनुसार बच्ची मूल रूप से वाराणसी (Varanasi) की रहने वाली थी। बताया गया कि उसके पिता नहीं थे, जबकि उसकी मां जीवित हैं। सूचना मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर उसके मामा समेत अन्य परिजन मौजूद रहे। घटना के संबंध में व्यवस्थापक शैली मित्तल से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने फिलहाल समय उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए बात करने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया।
यह भी पढ़े:- MSC छात्रा श्रेया हत्याकांड में मुख्य आरोपी का दोस्त गिरफ्तार
वही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है। रिपोर्ट (Varanasi) के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
