Raksha Bandhan के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
यह सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में नगरीय बसों से सफर करने वाली महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री (Raksha Bandhan) से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
मायके जाने वाली बहनों को मिलेगी राहत
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें यात्रा खर्च की चिंता से राहत मिलेगी। बहनें अपने परिवार के साथ सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके से गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।
Raksha Bandhan: दो दिन से अधिक समय तक मिलेगी सुविधा
सरकार की ओर से जारी व्यवस्था के तहत 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक (Raksha Bandhan) यह सुविधा जारी रहेगी। यानी रक्षाबंधन से पहले और पर्व के बाद लौटने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- लंका स्थित कॉलोनी में भारी जलजमाव से सैकड़ों परिवार बेहाल, नहीं निकला पानी तो…
प्रदेश सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दौरान महिलाओं के आवागमन को सुगम बनाना और उन्हें आर्थिक राहत देना है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

