Sonbhadra: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया।
Sonbhadra: बालक की मौके पर ही हुई मौत
जानकारी के अनुसार, लोहरा निवासी संतोष चौहान का पुत्र विक्की (10) सोमवार को ग्राम लोहरा स्थित कमल कुंज ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर (Sonbhadra) दोपहर के करीब 2:20 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़े:- कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 से अधिक लोगों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस (Sonbhadra) मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब 2:25 बजे मार्ग से हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
