Varanasi: 9 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से ठीक पहले शहर की राजनीति में एक नए पोस्टर ने चुनावी चर्चाओं को गर्म कर दिया है। भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर द्वारा वाराणसी के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर लगाए गए इस व्यंग्यात्मक पोस्टर के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक संदेश दिया गया है ।
वहीं पोस्टर में विपक्षी दलों को मेढकों के रूप मे दिखाते हुए उनके चुनावी रणनीतियों पर तीखा व्यंग्य किया गया है, (Varanasi) पोस्टर में विपक्ष के नेतृत्व, नीति और नीयत के साथ-साथ सिर्फ स्वार्थ और परिवारवाद को दिखाया गया।

Varanasi बीजेपी प्रचंड बहुमत बनने वाली सरकार
इस दौरान पोस्टर में वर्ष 2027 मे उत्तर प्रदेश मे भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने का संदेश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले लगाए गए इस पोस्टर ने वाराणसी (Varanasi) से लेकर प्रदेश की चुनावी राजनीति तक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है । पोस्टर मे पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, अमित शाह, सीएम योगी समेत स्थानीय पदाधिकारियों नेताओं की फोटो भी लगी है ।
बताते चलें कि पोस्टर जारी करने वाले भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने कहा की मै पिछले सात वर्षों से भाजपा की विचारधारा से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम कर रहा हूँ। इस (Varanasi) पोस्टर के माध्यम से समूचे विपक्ष की बदलती राजनीतिक दिशा और गठबंधन की राजनीति पर एक व्यंग्यात्मक सवाल खड़ा किया गया है । मेरा विश्वास है कि 2027 में जनता नीति, नीयत और नेतृत्व के आधार पर तीसरी बार प्रदेश मे भगवा लहराएगी जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम उसी विश्वास के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं।

