Varanasi: गंगा में क्रूज पर्यटन को विस्तार देने की दिशा में वाराणसी को जल्द एक और नई सौगात मिलने की संभावना है। ‘एमवी रघुवंश’ (WB1999) नामक क्रूज के वाराणसी से संचालन की तैयारी की जा रही है। इसके शुरू होने के बाद पर्यटकों को गंगा की धारा के बीच वाराणसी के घाटों और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को एक अलग अंदाज में देखने का अवसर मिल सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये एक फाइव स्टार क्रूज है जिसमे लंच और डिनर की व्यवस्था भी होंगी। यह क्रूज अपने शुरुआती दिनों मे वाराणसी (Varanasi) मे रहेगा और अलकंनंदा की तरह वाराणसी के घाटों पर चलेगा। यह निर्वाना रिवर क्रूज कंपनी का क्रूज है जो कि नमोघाट से संचालित होगा।
Varanasi में ‘एमवी रघुवंश’ का संचालन शुरू होना महत्वपूर्ण
वाराणसी में गंगा पर्यटन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए क्रूज और जल पर्यटन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। ऐसे में ‘एमवी रघुवंश’ का संचालन शुरू होना शहर के पर्यटन कारोबार (Varanasi) के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि क्रूज के संचालन से जुड़े जरूरी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, क्रूज के नियमित संचालन की तारीख, निर्धारित रूट, यात्रियों की क्षमता, किराया और बुकिंग व्यवस्था की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पर्यटकों को नया मिलेगा विकल्प
यदि निर्धारित योजना के अनुसार इसका संचालन शुरू होता है तो गंगा के रास्ते वाराणसी (Varanasi) के प्रमुख घाटों और आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को देखने का पर्यटकों को नया विकल्प मिलेगा। इससे स्थानीय नाविकों, पर्यटन कारोबार और इससे जुड़े अन्य व्यवसायों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी में गरमाया UGC Rollback का मुद्दा: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने खोला मोर्चा
अब निगाह इस बात पर है कि ‘एमवी रघुवंश’ वाराणसी (Varanasi) से कब अपनी पहली यात्रा शुरू करता है और पर्यटकों के लिए इसका रूट एवं किराया क्या निर्धारित किया जाता है।
