DUSU Election Result 2026: इस वक़्त दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। जहां हर तरफ छात्रों में उत्साह और जशन का माहौल है । जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली में छात्रसंघ चुनाव की जिसमें ABVP ने अध्यक्ष सहित तीन पदों पर दबदबा बनाते हुए जोरदार जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है।

ABVP और NSUI की फाइट
आपको बतादें कि शुरुआत में 10 राउंड तक ABVP और NSUI की फाइट देखी गई. जिसमें अध्यक्ष पद पर शुरू में कभी ABVP तो कभी NSUI आगे चल रही थी. इसके बाद एबीवीपी के यश डबास फिर आगे निकल गए।

40.46 प्रतिशत मतदान हुआ
मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं इसमें शमिल हुए RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला था।

ये भी पढ़े : BHU में चीफ प्रॉक्टर और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में बहस
भारतीय राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं. इस बार का चुनाव और खास था, क्योंकि यह जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद हो रहा था। चुनाव के दौरान ही सत्य निकेतन में पीजी गिरने का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी।

प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर ABVP की जीत
- ABVP ने 3 पदों पर जीत हासिल की, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी
- उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन जीते, जो पहले NSUI से जुड़े थे।
- नतीजे घोषित करने से पहले, अधिकारियों ने जीतने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से अपील की कि वे हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए कैंपस के अंदर या बाहर कोई विजय रैली न निकालें।
विजेताओं की सूची
- अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
- सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
- संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)
अध्यक्ष:
ABVP के यश डबास: 22,434 वोट
NSUI के विजय मीणा: 21,390 वोट
उपाध्यक्ष:
ABVP के इशु मौर्य: 15,346 वोट
NSUI के वीर छत्रथ: 4,010 वोट
निर्दलीय दीपांशु शोकीन: 28,873 वोट
सचिव:
ABVP की रिया छावड़ी: 19,846 वोट
NSUI की नम्रता चौधरी: 13,963 वोट
संयुक्त सचिव:
ABVP के लक्ष्य राज सिंह: 14,965 वोट
NSUI के गोपाल चौधरी: 14,482 वोट
निर्दलीय विशेष यादव: 14,836 वोट
