Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के बाद यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित सुविधाओं में एयरोब्रिज प्रमुख है। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक पहुंचने के लिए एयरलाइंस की बसों में सफर नहीं करना पड़ेगा। यात्री टर्मिनल से सीधे सुरक्षित और बंद मार्ग के जरिए विमान तक पहुंच सकेंगे।
फिलहाल एप्रन पर खड़े विमानों तक यात्रियों को एयरलाइंस की बसों के जरिए पहुंचाया जाता है। इस दौरान टर्मिनल से विमान तक जाने के लिए यात्रियों को खुले क्षेत्र (Varanasi) से होकर गुजरना पड़ता है। इससे गर्मी, धूप और बारिश जैसी मौसम संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
एयरोब्रिज की सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को इन परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही बोर्डिंग प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित हो सकेगी।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग होंगे टर्मिनल
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट (Varanasi) के विस्तार की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग टर्मिनल भवन विकसित किए जाएंगे।
योजना के मुताबिक, मौजूदा टर्मिनल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किया जाएगा, जबकि नए टर्मिनल भवन से घरेलू उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
Varanasi: दो एयरोब्रिज के लिए जगह चिह्नित
विस्तारीकरण योजना के तहत दोनों टर्मिनल भवनों को आपस में जोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने दो एयरोब्रिज के निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है।
इनकी सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों (Varanasi) की बोर्डिंग प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने के साथ ही टर्मिनल से विमान तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हो सकता है।
क्या होता है एयरोब्रिज?
एयरोब्रिज को पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज भी कहा जाता है। यह एयरपोर्ट टर्मिनल और विमान के प्रवेश द्वार के बीच बना एक बंद और सुरक्षित रास्ता होता है। इसका एक हिस्सा टर्मिनल (Varanasi) से स्थायी रूप से जुड़ा रहता है, जिसे फिक्स फिंगर कहा जाता है।
एयरोब्रिज का दूसरा हिस्सा चलायमान होता है, जिसे विमान के दरवाजे की स्थिति के अनुसार समायोजित किया जा सकता है। इसके जरिए यात्री सीधे टर्मिनल से विमान में प्रवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी में फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से इलाकें में दहशत
एयरपोर्ट (Varanasi) निदेशक के अनुसार, एयरोब्रिज की सुविधा से यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बोर्डिंग का अनुभव मिलेगा और उन्हें खुले एप्रन क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
