• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

बिस्मिल्लाह खान 107वीं जयंती: गंगा के प्रति प्रेम ने कमरुद्दीन को बनाया ‘उस्ताद’

by Abhishek Seth
March 21, 2023
in वाराणसी
0
bismillah khan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान-जिन्होंने काशी के मंदिर में अपनी शहनाई से एकता का सुर छेड़ा
  • कभी गंगा तट पर सूर्य की पहली किरण के साथ शहनाई की तेज धुन का स्वर सुनायी देने का मतलब उस्ताद का रियाज
  • मस्जिद में नमाज तो मंदिरों में रियाज से उस्ताद ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का संदेश
  • विश्चनाथ मंदिर में अपने चाचा को शहनाई बजाते देख छह साल की उम्र में शहनाई को लगाया गले चाचा को बनाया गुरु

21 मार्च, 1916 को बिहार के बक्सर जिले में जन्में कमरुद्दीन खान को उनके दादा ने जैसे ही गोद में उठाया उनके मुंह से बिस्मिल्लाह (आगाज) शब्द निकला बस उसी दिन से कमरुद्दीन का नाम बिस्मिल्लाह पड़ गया। जो उनके जीवन के आरम्भ का पैगाम था। संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले बिस्मिल्लाह खां के चाचा अली बक्श, काशी विश्वनाथ मंदिर में शहनाई बजाया करते थे, बचपन के दिनों में बिस्मिल्लाह अपने चाचा के पीछे-पीछे मंदिरों में जाते,और उन्हें शहनाई बजाता देखते, वह करीब छह साल के रहे होंगे, जब उन्होंने फैसला किया कि वह अपने चाचा की तरह शहनाई बजाएंगे, उस दिन लिए उनके इस फैसले ने उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ दे दिया, और वह अपनी पारम्परिक कार्य को तरजीह देते हुए शहनायी को जीवन में उतारने का फैसला किया, और शहनाई के लिए उन्हें एक दिन भारत रत्न दिया गया।

वाराणसी। कभी एक समय था जब बनारस में गंगा तट पर सुबह की पहली किरण के साथ शहनाई का सुर उठता सुनाई पड़ता था, मंदिरों में एक ओर घंटियों की टन-टन होती, तो दूसरी ओर शहनाई की तेज धुन बजती।  ये शहनाई कोई और नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान बजाते थे। वही बिस्मिल्लाह खान, जिनकी शहनाई सुनने विदेशों से लोग आते थे, एक मुस्लिम होने के बाद भी उन्होंने हिंदू मंदिर में रियाज किया।  उन्होंने अपनी शहनाई से एकता का सुर छेड़ा और गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए लोगों को एकता का संदेश दिया।

छह साल की उम्र में अपने चाचा अली बख्श के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में (मंदिर में चाचा शहनाई बजाते थे)रोजाना जाने वाले बिस्मिल्ला खां को गंगा से बहुत प्रेम था, उनकी सुबह गंगा स्नान से होती थी तो वहीं रियाज भी होता था, पचगंगा घाट के एक मणी पर उनके रियाज की तेज धुन मंदिरों में होने वाली दैनिक आरती के साथ ही सुनायी पड़ती थी, उस्ताद को गंगा के प्रति ऐसा प्रेम था कि वह जीवन भर काशी रह गये, विदेशों में जाने के लिए उनके पास अनगिनत मौके आये लेकिन उन्होंने सभी को यह कहकर ठुकरा दिया कि वहांव गंगा नहीं मिलेंगी। ये था उस्ताद का गंगा के प्रति प्रेम।

विश्वनाथ मंदिर में ही मिला पहला मौका

बिस्मिल्लाह खां अपने चाचा के साथ रोजाना बनारस के घाट पर जाते गंगा किनारे बैठकर शहनाई बजाना सीखते और गंगा को निहारते, इस तरह से बिस्मिल्लाह बेहतर होते गए.अपने चाचा के साथ विश्वनाथ मंदिर में शहनाई के लिए रोजाना जाने वाले विस्मिल्ला को उनके चाचा ने उन्हें कशी विश्वनाथ मंदिर में अपने साथ शहनाई बजाने का जो मौका दिया वह उनके जीवन के लिए आगाज था। कहते हैं कि बिस्मिल्लाह खान माता सरस्वती को पूजते थे, वह उनकी पूजा करते थे, उनसे अपनी कला को और बेहतर बनाने की दुआ मांगते थे, बिस्मिल्लाह जानते थे कि वह मुस्लिम हैं, पर वह एकता में विश्वास रखते थे। वह हर धर्म के भगवान को एक समान मानते थे, यही कारण रहा कि मां सरस्वती की कृपा बिस्मिल्लाह पर बरसी और वक़्त के साथ उनका हुनर बढ़ता गया।

उस्ताद ने मस्जिद में नमाज, मंदिर में रियाज किया

दाममंडी की पुरानी गलियों में उन्हें जानने वालों की माने तो उस्ताद बिस्मिल्लाह खान हमेशा ही गंगा-जमुनी तहजीब का पालन करते थे।  उनका धर्म भले ही अलग था मगर गंगा नदी और मंदिरों के लिए उनके दिल में बहुत इज्जत थी। उन बुजुर्गो की मानें तो उस्ताद कहते थे कि गंगा जी सामने है, यहां नहाइए, मस्जिद है, नमाज पढ़िए और बालाजी मंदिर में जा के रियाज करिए, यह दशार्ता है की उनके जीवन में मंदिर और गंगा की क्या भूमिका थी।  यह बिस्मिल्लाह खान का संगीत और व्यवहार ही था, जिसने उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री जैसे सर्वोच्च पुरस्कार दिलवाए।

आजाद भारत में बजायी थी पहली धुन

जब भारत आजाद होने को हुआ तो पंडित जवाहरलाल नेहरू का मन हुआ कि इस मौके पर बिस्मिल्लाह खां शहनाई बजाएं। स्वतंत्रता दिवस समारोह का इंतजाम देख रहे संयुक्त सचिव बदरुद्दीन तैयबजी को ये जिम्मेदारी दी गई कि वो खां साहब को ढ़ूढें और उन्हें दिल्ली आने के लिए आमंत्रित करें। बिस्मिल्लाह खां और उनके साथियों ने राग काफी बजा कर आजादी की पहली सुबह का स्वागत किया। और उसी समय आसमान पर इंद्रधनुष निकल आया। आज बिस्मिल्लाह खान भले ही हमारे बीच नहीं पर उनका संगीत उनकी शहनाई की धुन आज भी लोगों के जेहन में है, उस्ताद की जयंती पर हर साल उनके कब्र को लोगों की ओर से गुलाब की पंखुड़ियों से सजा दिया जाता है थोड़ी गोष्ठी होती है और फिर लोग अपने काम में लग जाते हैं लेकिन संगीत, गंगा,  धर्म, मंदिरों के प्रति अपनी आस्था रखने वाले ऐसे उस्ताद के प्रति समाज सरकार को जयंती पर हर साल विशेष रुप से कुछ ऐसा करना होगा जिससे उनका नाम जीवंत रहे।

Tags: bismillah khankashi ke ustadustad bismillah khan
Previous Post

पुलिस विभाग में 500 खिलाड़ियों की होगी भर्ती : सीएम योगी

Next Post

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने किया यूपी के कारागारों में बंदियों के आधार नामांकन व अपडेट के लिए विशेष कैंप का आयोजन

Next Post
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने किया यूपी के कारागारों में बंदियों के आधार नामांकन व अपडेट के लिए विशेष कैंप का आयोजन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने किया यूपी के कारागारों में बंदियों के आधार नामांकन व अपडेट के लिए विशेष कैंप का आयोजन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • काशी में 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे
  • Varanasi: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मां गंगा की आरती, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन
  • Varanasi: 55 दिनों से गंगा में नाव संचालन बंद, नाविक समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट, संचालन शुरू कराने की उठाई मांग
  • 1400 किमी का सफर तय कर Kashi पहुंचे 500 सेवा संकल्प यात्री: पंकज चौधरी बोले- यात्रियों का पीएम के कर्मभूमि पर भव्य स्वागत
  • PM Modi के सेवा भाव के 25 साल पूरे, दिया ‘We Will Do It’ का नया संकल्प

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव