Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नमामि गंगे की ओर से सामने घाट पर विशेष आयोजन किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गंगा तट पर मां गंगा की आरती उतारी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान मां गंगा का दूध से अभिषेक कर बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रधानमंत्री के यशस्वी कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र (Varanasi) के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर मंत्रोच्चार के बीच उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों का अभिनंदन किया। गंगा तट पर धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों का उल्लेख किया गया।
Varanasi: गंगा तट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान गंगा तट की सफाई भी की गई। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्वच्छता को जनअभियान और संस्कार से जोड़ने का आह्वान करते रहे हैं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए गंगा सेवकों (Varanasi) ने तट की सफाई कर लोगों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा सुशासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति समर्पण की यात्रा (Varanasi) रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
जनकल्याण योजनाओं से लेकर सांस्कृतिक पुनरुत्थान तक का उल्लेख
आयोजन (Varanasi) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इनमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन और वस्तु एवं सेवा कर जैसी पहलों को प्रमुखता से गिनाया गया।
वक्ताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 में बदलाव तथा तीन तलाक के खिलाफ कानून को भी महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके साथ ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम के विस्तार और सौंदर्यीकरण को सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ी भूमिका
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत, वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में भारत की भूमिका और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती सक्रियता का उल्लेख किया गया। आयोजकों (Varanasi) ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत ने कूटनीतिक और आर्थिक स्तर पर भी अपनी स्थिति मजबूत की है।
राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसेवा की 25 वर्ष की यात्रा देश के लिए समर्पण और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ काशी की धार्मिक परंपरा के अनुरूप उनका अभिनंदन किया गया।
ये भी पढ़ें:- 55 दिनों से गंगा में नाव संचालन बंद, नाविक समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर मां गंगा की आरती में सहभागिता की। मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद गंगा तट (Varanasi) की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने लोगों से गंगा की स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझने और प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

