दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को एक बार फिर जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना हैं कि इलाके में विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति पुरे तरह से बैन होने के बावजूद भी cjp प्रवक्ता जंतर-मंतर पहुंचे थे, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई।
50 हजार का बांड भरने पर मिली थी जमानत
आपको बतादें कि दो दिन पहले ही CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने ऐहतियातन हिरासत में लिया था। इसके बाद दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति और अच्छा आचरण बनाए रखने की शर्त पर 50 हजार के जमानती बांड भरने के बाद जमानत पर रिहा किया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह नही माने और उनको फिर से जंतर मंतर से हिरासत में ले लिया गया।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर किया पोस्ट
ऐसे इसको लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कर लिखा, ’13 अक्टूबर की सुबह कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों ने तिरंगा लेकर दिल्ली के जंतर मंतर के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र जा रहे थे,और तभी पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।’ दीपके के अनुसार, आशुतोष रांका, सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और अन्य कार्यकर्ताओं को इस प्रयास के दौरान हिरासत में लिया गया है।

वहीं दीपके ने विरोध करते हुए अपने पोस्ट में घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी शेयर किया, जिसमें लोग गेट पर चढ़ते, झंडे लेकर भागते और बाधाओं व बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस अधिकारियों द्वारा ले जाए जाते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर सपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,
ऐसे में अब जमानत की शर्तों और जंतर-मंतर पर लागू प्रतिबंधों के बावजूद दोनों नेताओं CJP के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

