• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब, 2 किमी लंबी कतार, नारियल और चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

by Kajal Seth
October 14, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को काशी में मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा मंदिर में भोर से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। मां के दर्शन के लिए भक्तों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु हाथों में फूल, नारियल और चुनरी लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। पौराणिक कथाओं में वर्णन है कि जब सृष्टि में चारों ओर अंधकार था, तब मां भगवती ने अपनी दिव्य मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की। इसी कारण उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति के रूप में भी पूजा जाता है।

नवरात्र के चौथे दिन भक्त मां को गुड़हल के फूल, नारियल और चुनरी अर्पित करते हैं। मंदिर (Varanasi) के महंत दीपू दुबे के अनुसार, इस दिन मां की विशेष पूजा की जाती है। श्रद्धालु मंत्रों का जाप कर देवी से परिवार के कल्याण और सुख-शांति की कामना करते हैं।

सब्जी और अन्न का दान करने की भी परंपरा

नवरात्र के चौथे दिन सब्जी और अन्न का दान करना भी धार्मिक दृष्टि से फलदायी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं में मां भगवती के शाकंभरी स्वरूप का संबंध प्रकृति, अन्न और पोषण से जोड़ा गया है। मान्यता है कि देवी ने शाक-सब्जियों के माध्यम से संसार (Varanasi) के जीवों का पोषण किया। इसी वजह से इस दिन जरूरतमंदों को अन्न और सब्जियां दान करने की परंपरा भी निभाई जाती है।

Varanasi: 18वीं शताब्दी में रानी भवानी ने कराया था मंदिर का जीर्णोद्धार

दुर्गाकुंड (Varanasi) स्थित मां दुर्गा मंदिर काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। लाल पत्थरों से निर्मित यह मंदिर नागर स्थापत्य शैली का उदाहरण माना जाता है। मंदिर के एक ओर दुर्गाकुंड स्थित है। परिसर में बाबा भैरवनाथ के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां काली की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। यहां विशाल हवन कुंड में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक परंपराओं के अनुसार, बंगाल की रानी भवानी ने 18वीं शताब्दी में इसका जीर्णोद्धार कराया था। वर्ष 1760 का उल्लेख भी मंदिर के जीर्णोद्धार के संदर्भ में मिलता है।

काशी नरेश की पुत्री से जुड़ी है मंदिर की पौराणिक कथा

मंदिर से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार, अयोध्या के राजकुमार सुदर्शन और काशी नरेश सुबाहु की पुत्री के विवाह प्रसंग में मां भगवती ने हस्तक्षेप किया था। मान्यता है कि देवी ने काशी नरेश को स्वप्न में दर्शन देकर अपनी पुत्री का विवाह राजकुमार सुदर्शन से कराने का निर्देश दिया। कथा (Varanasi) में देवी के विरोधी राजाओं का संहार करने और रक्त से कुंड भरने का उल्लेख मिलता है, जिसे दुर्गाकुंड से जोड़कर देखा जाता है।

ये भी पढ़ें:- दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे CM Yogi: MLC चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में होंगे शामिल

मां दुर्गा मंदिर (Varanasi) में देवी भगवती के मुखौटे और चरण पादुकाओं की पूजा की भी परंपरा है। मंदिर की पूजा-पद्धति और स्थापत्य से जुड़ी कुछ मान्यताएं इसे विशेष पहचान देती हैं। नवरात्र के दौरान यहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

Previous Post

दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे CM Yogi: MLC चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में होंगे शामिल

Next Post

Varanasi: स्वामी विवेकानंद का बनेगा भव्य स्मारक, गोपाल लाल विला के कायाकल्प को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 20.69 करोड़ रुपये

Next Post
varanasi

Varanasi: स्वामी विवेकानंद का बनेगा भव्य स्मारक, गोपाल लाल विला के कायाकल्प को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 20.69 करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: स्वामी विवेकानंद का बनेगा भव्य स्मारक, गोपाल लाल विला के कायाकल्प को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 20.69 करोड़ रुपये
  • Varanasi: मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब, 2 किमी लंबी कतार, नारियल और चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
  • दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे CM Yogi: MLC चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में होंगे शामिल
  • Mau: एक दिन की जिलाधिकारी बनी छात्रा अंशिका, डीएम की कुर्सी पर बैठ सुनीं फरियादियों की समस्याएं
  • UPI पर MDR चार्ज की 15 अक्टूबर वाली डेडलाइन टली, अब दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम, जानिए पूरा अपडेट
  • Varanasi: घायल मजदूर को अपने हाथों में उठाकर अस्पताल ले गए मंडुवाडीह थानाध्यक्ष, वीडियो वायरल
  • Varanasi: कूड़ा लदे ट्रकों के आवागमन से नाराजगी, सड़क पर लेट गए सपा नेता, बोले- सीने से गुजरने के बाद ही आगे बढ़ेगा ट्रक
  • Varanasi: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन करने का सिलसिला जारी,भक्तों ने देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की
  • New Rule: मिठाई पर ‘यूज बाय डेट’ का काउंटडाउन शुरू, 15 अक्टूबर से नियम होगा लागू
  • Varanasi: घर के बाहर खेल रही मासूम से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, 4 घंटे में आरोपी

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: स्वामी विवेकानंद का बनेगा भव्य स्मारक, गोपाल लाल विला के कायाकल्प को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 20.69 करोड़ रुपये
  • Varanasi: मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब, 2 किमी लंबी कतार, नारियल और चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
  • दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे CM Yogi: MLC चुनाव के मतदाताओं के महासम्मेलन में होंगे शामिल
  • Mau: एक दिन की जिलाधिकारी बनी छात्रा अंशिका, डीएम की कुर्सी पर बैठ सुनीं फरियादियों की समस्याएं
  • UPI पर MDR चार्ज की 15 अक्टूबर वाली डेडलाइन टली, अब दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम, जानिए पूरा अपडेट
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव