Varanasi: सेंट जॉन्स स्कूल, लेढूपुर के परिसर में सोमवार को “कला और विज्ञान” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का ऐसा प्रदर्शन किया कि अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म-प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ ने “असतो मा सदगमय” के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर हेनरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।
विद्यार्थियों (Varanasi) ने ईश वंदना “झनक झनक झन बाजे पायलिया” प्रस्तुत कर कार्यक्रम की सफलता हेतु ईश्वर से वर मांगा। इसके बाद स्वागत गीत “स्वागत है, स्वागत है” और मयूर नृत्य “भादो बोले कभी, सावन बोले” ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी की झलक
प्रदर्शनी (Varanasi) का मुख्य आकर्षण हिंदी विषय के मॉडल रहे। ‘हिंदी हैं हम’ के अंतर्गत शब्दों की दुनिया, ‘हिंदी की समृद्ध विरासत – शब्दों से संवेदना तक’ में रश्मिरथी मॉडल में कृष्ण और कर्ण संवाद की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। रथ चक्र, ऑपरेशन आठ अभिमन्यु, तुलसी के राम और भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों ने (Varanasi) अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। संस्कृत में गौरवम, गुरुकुलम तथा सुभाषितानि ने संस्कृत की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया।
अंग्रेजी प्रदर्शनी में टेस्ट थिएटर द्वारा मानवीय मूल्यों का महत्व और परिवार की उन्नति में सदस्यों के योगदान को समझाया गया। रोमियो-जूलियट, शेक्सपियर की कृतियां, महान साहित्यकारों के पात्र और ग्रामर गैलेक्सी में टेंस, पार्ट ऑफ स्पीच, ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को प्रभावित किया।

विज्ञान के चमत्कार
भौतिक विज्ञान (Varanasi) में रोलर कोस्टर द्वारा प्रक्षेप गति, थर्मोफ्लक्स द्वारा तापमान परिवर्तन, पावर प्लांट से पानी से बिजली उत्पादन, हाइड्रोलिक ब्रिज, सोलर पैनल, न्यूक्लियर पावर प्लांट और मैजिक स्पोंज आकर्षण के केंद्र रहे। रसायन विज्ञान में ऑर्गेनिक शॉप से प्राकृतिक साबुन बनाना और ‘प्योर वर्सेस प्वाइजन’ द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट का परीक्षण शिक्षाप्रद रहा। माइक्रोबियल फ्यूज द्वारा कचरे से विद्युत उत्पादन समझाया गया।

जीव विज्ञान में ए.आई.डी.एन. लैब, म्यूटेशन द्वारा मानव उद्भव और विकास, पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र के सक्रिय मॉडल, मानव कंकाल तंत्र का क्रियाशील (Varanasi) प्रदर्शन और कॉस्मिक ओडिसी द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण, डायनासोर के विनाश और मनुष्य के उद्भव की प्रस्तुति सराहनीय रही।
गणित में माइंड एंड मैजिक, लाइन इन थ्री डाइमेन्शन, शेयर्स एंड डिविडेंड्स, फैरिस व्हील में ट्रिगोनोमेट्री फंक्शंस, मैथ्स इन आवर डेली लाइफ, हाइट एंड डेप्थ और पाइथागोरस थ्योरम को प्रूफ किया गया। (Varanasi) कंप्यूटर वर्ल्ड में स्कैन अलर्ट, स्काई शील्ड, ट्रैफिक सिग्नल, मार्स रोवर और डिजिटल मार्केटिंग द्वारा कंप्यूटर के समझदारीपूर्वक उपयोग को समझाया गया।

इतिहास से स्पोर्ट्स तक
इतिहास और भूगोल में मौर्यकालीन साम्राज्य, (Varanasi) वैदिक कालीन झांकियां, चीन की महान दीवार, भारत का संसद भवन, संविधान, न्यायपालिका और वेदों के प्रतिरूप आकर्षण के केंद्र रहे। भूगोल में डिजास्टर मैनेजमेंट – जिओ जेन योद्धा, ड्रिप इरीगेशन और सॉयल टेस्टिंग के मॉडल आकर्षक रहे।

कॉमर्स में ‘द वेल्थ जर्नी’ के अंतर्गत ए.आई. विद बैंकिंग, वित्तीय स्रोत, ट्रेडिंग को समझाया गया। स्पोर्ट्स प्रदर्शनी में वाराणसी (Varanasi) में नवीन स्थापित वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम गंजरी का प्रतिरूप, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो ग्राउंड और बास्केटबॉल कोर्ट ने खूब वाहवाही लूटी।

आर्ट एवं क्राफ्ट में विभिन्न वाद्य यंत्रों के मॉडल, क्रिसमस ट्री, गुड़ियों का संसार, आकर्षक झरने और ऋतु चक्र के मॉडल ने दर्शकों को आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि का संदेश
कार्यक्रम (Varanasi) के अंत में मुख्य अतिथि बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा, “कला और विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी बच्चों में सृजनात्मक और क्रियात्मक क्षमता का विकास करना है। विद्यार्थी जीवन में बच्चा जितना अधिक क्रियाशील और सृजनात्मक होगा, उसका भविष्य उतना ही उज्ज्वल रहेगा।”

ये भी पढ़े:- Varanasi: के होटल में खौफनाक वारदात: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या
धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य फादर हेनरी (Varanasi) ने दिया। इस अवसर पर शिक्षा सचिव फादर थॉमस, विद्यालय प्रबंधक फादर सुनील मथाईस, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। अभिभावकों ने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन एवं शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की।

