Varanasi: कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जिसे हम गोपाष्टमी के नाम से जानते है पर मंगलवार को विधि विधान से गौ माता का पूजनअर्चन किया गयाl जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में असि स्थित प्राचीन नागा बाबा के आश्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कुमार मिश्र उनकी पत्नी प्रेमलता मिश्र, जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र जनसंघ के युवा नेता राघवेंद्र पांडे ने विधि विधान से वेद मंत्रो के साथ गौ माता व उनकी बछिया का पूजन किया। पूजन के पश्चात गौ माता को गुड़ चना केला लड्डू हरा चारा खिलाकर भव्य आरती की गईl आचार्य धीरज कुमार मिश्र ने पूजन कराया।
इस अवसर पर रामयश मिश्र (Varanasi) ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति सभ्यता की आधार स्तंभ है। गौ माता के शरीर में 33 कोटी देवी देवता विराजमान है। अगर आप गाय की पूजा कर लिए तो सभी देवी देवताओं का पूजा कर लिए।

Varanasi: गाय हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान
जनसंघ के युवा नेता राघवेंद्र पांडे ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय के बिना आप कोई कार्य नहीं कर सकते गाय हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान है साथ ही ये सनातन धर्म की पहचान भी है।
ये भी पढ़ें:- दर्शन-पूजन करने आई गुजरात की महिला की चेन लूटकर फरार हुए पल्सर सवार बदमाश
धीरज कुमार मिश्रा (Varanasi) ने कहा कि आज जरूरत है कि हम गाय की रक्षा करें और और इनका पालन पोषण करके भारतीय संस्कृति को जिंदा रखें। इस अवसर पर मंजू मिश्रा, डॉक्टर बीरबल पांडे, पवन, रामयश मिश्र, धीरज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
