Varanasi: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार के साथ सुधाकर महिला कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय आशापुर प्रथम, आजाद पार्क हैसतल्ले, अवर अभियंता (सिविल) जैतपुरा और मदरसा मजहरूल उलूम के बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई
बतातें चलें उन्होंने 18-19 वर्ष के मतदाताओं व महिलाओं के फॉर्म, प्राप्त आवेदन पत्र की सत्यापन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नई शादी-शुदा महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों (Varanasi) पर सास-बहू सम्मेलन आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी बीएलओ को घर घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं को खोजने के निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर्स व बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मतदाता सूची का सत्यापन करने के निर्देश
गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी (Varanasi) ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और उपस्थित नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची का गहनता से परीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि व विसंगति न रहे। इसके लिए गांव में जाकर ग्राम प्रधान और कोटेदार के माध्यम से भी मतदाता सूची का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही विशेष अभियान दिवस पर प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को समयबद्ध ढंग से ऑनलाइन अपलोड कराने को कहा, ताकि पात्र व छूटे हुए नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शीघ्र शामिल किए जा सकें।

पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कराएं
जिलाधिकारी (Varanasi) ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित महिलाओं को जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष अभियान दिवस का अधिकतम लाभ उठाते हुए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता एवं बूथ स्तर पर प्रभावी कार्यवाही के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कराएं.
ये भी पढ़े: सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार, बोलें- युवा खुद लिख रहे अपनी तकदीर
जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।जिलाधिकारी (Varanasi) ने कहा कि त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
