Varanasi: मंदिर की जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को दौलतपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। मामला लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित दौलतपुर रोड का है।
दौलतपुर उसरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (Varanasi) में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के आसपास बने कुछ मकानों में रहने वाले लोग, जिनमें विनोद यादव और अनिल यादव भी शामिल हैं, मंदिर की ओर खिड़कियां और दरवाजे खोलकर जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मंदिर (Varanasi) की तरफ सीवर का गंदा पानी बहाया जा रहा है। इससे मंदिर की पवित्रता और उनकी धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो रही हैं।
थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने एक दिन पहले लालपुर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर ग्रामीण शुक्रवार को दौलतपुर रोड (Varanasi) पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Varanasi: पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों ने पुलिस पर कथित तौर पर अवैध कब्जे का प्रयास करने वालों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनकी शिकायत पर सुनवाई करने के बजाय पुलिस उन्हें ही कार्रवाई और धमकी दे रही है। पुलिस (Varanasi) के मौके पर पहुंचने के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। हालांकि, ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें:- BRICS शिखर सम्मेलन के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 अर्धसैनिक बल कंपनियां तैनात
गांव की बुजुर्ग महिला लखपति देवी ने आरोप लगाया कि लालपुर पुलिस कथित आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय ग्रामीणों को ही धमका रही है और जेल भेजने की चेतावनी दे रही है। वहीं, ग्रामीण महिला आरती शर्मा ने कहा कि वे पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई और मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगी।

