Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Varanasi: मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
मृतक की पहचान जयप्रकाश गौड़ उर्फ खलनायक (40 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों (Varanasi) के अनुसार, जयप्रकाश नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया गया कि जयप्रकाश चार भाइयों में से एक था। उसके दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा लकी (13 वर्ष) और छोटा बेटा अंश (8 वर्ष) है। मृतक की पत्नी चंदा देवी बनारस में रहती हैं। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें:- 30 दिन की पैरोल पर जेल से निकला कैदी 40 साल रहा फरार
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा और उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस (Varanasi) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जयप्रकाश की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

