Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने उड़ीसा से बलिया ले जाई जा रही 36.500 किलो अवैध गांजे की खेप बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की कीमत करीब 18 लाख रुपये है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाये गए अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी, हिन्दुआरी व चुर्क चौकी पुलिस (Sonbhadra) ने कार्रवाई की।

28 अगस्त की रात चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हिन्दुआरी की ओर से आ रही सफेद स्कॉर्पियो संख्या UP32HQ1416 को रोकने का प्रयास किया गया।
Sonbhadra: 37 बंडलों में 36.500 किलो गांजा बरामद
पुलिस (Sonbhadra) को देखकर वाहन सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो की पिछली सीट के नीचे और पिछले हिस्से से 37 बंडलों में 36.500 किलो गांजा बरामद हुआ।

अभियुक्तों के पास से पांच मोबाइल फोन, 550 रुपये नकद और किया कार की एक चाबी भी मिली। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा सम्भलपुर, उड़ीसा के पास से लाकर जनपद बलिया पहुंचाया जाना था। इसके बदले प्रत्येक व्यक्ति को करीब 15 हजार रुपये मिलने थे।
ये भी पढ़ें:- सीवर के पानी में उतरे सपा नेता, साबुन लगाकर किया ‘स्नान’
पुलिस (Sonbhadra) ने चारों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विधिचन्द्र यादव निवासी मऊ, साजिद अली, रईस खान और आदित्य जायसवाल निवासी कुशीनगर शामिल हैं।
