Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के नरिया इमाम चौक के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खंभा हटाने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित फारूकी नगर निवासी शमशाद (14) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शहीद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:30 बजे शमशाद नरिया इमाम चौक (varanasi) के पास काम करने गया था। इसी दौरान खंभा हटाने के दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया।
Varanasi: बचाने पहुंचे दो युवक भी झुलसे
शमशाद को करंट लगने के बाद उसे बचाने के लिए पास में मौजूद इब्राहिम उर्फ राहुल और बबलू आगे बढ़े। हालांकि, उसे छुड़ाने के प्रयास में दोनों युवक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बिजली का संपर्क बंद कराया और तीनों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर (varanasi) पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद शमशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार इब्राहिम और बबलू की हालत सामान्य है और दोनों खतरे से बाहर हैं।
परिवार का सहारा था शमशादघटना (varanasi) की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, शमशाद के पिता मोहम्मद शहीद और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था तथा परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सहयोग करता था।
ये भी पढ़ें:- कल आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, सीर गोवर्धन में जताएंगे शोक संवेदना
किशोर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे (varanasi) के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
