UP Bullet Train: शनिवार शाम वाराणसी में सूबे के मुख्यमंत्री और रेल मंत्रो अश्वनी वैष्णव ने स्लिपर वन्दे भारत ट्रेन के उत्घाटन के दौरान रेल सेवा को लेकर कई बड़े योजनाओं को सांझा किया हैं। वहीं देश के दूसरे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर केंद्र सरकार ने योजना तैयार की है। प्रस्तावित नॉर्दर्न हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। लंबी दूरी का सफर पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरा हो पाएगा।
UP Bullet Train: जुड़ेंगे कई प्रमुख शहर
आपको बतादें कि इस प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और पटना को जोड़ने की योजना बनाई गई है। वहीं देश का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद के बीच तैयार किया जा रहा है। साथ ही अब उत्तर भारत में भी दूसरा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई गई है।
दिल्ली से कानपुर और वाराणसी का सफ़र आसान
इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर (UP Bullet Train) शुरू होने के बाद दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं दिल्ली से कानपुर पहुंचने में 1 घंटे 45 मिनट लगेगा वहीं लखनऊ पहुंचने में 2 घंटे 12 मिनट लगेंगे। साथ ही अब दिल्ली से वाराणसी की दूरी करीब 3 घंटे 33 मिनट में तय की जा सकेगी। इस रफ्तार से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी समय बचेगा और एक ही दिन में आना-जाना भी आसान हो सकता है।

गौरतलब हैं कि इस हाई-स्पीड रेल (UP Bullet Train) नेटवर्क से उत्तर प्रदेश के शहरों के बीच भी यात्रा आसान होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। प्रस्तावित योजना के मुताबिक वाराणसी से लखनऊ पहुंचने में करीब 1 घंटे 21 मिनट लगेंगे। वहीं, वाराणसी से पटना का सफर लगभग 1 घंटे और प्रयागराज पहुंचने में सिर्फ 33 मिनट लग सकते हैं। इसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली से कानपुर की तेज यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि यात्री वहां पहुंचकर मशहूर ठग्गू के लड्डू का स्वाद लेकर कुछ ही घंटों में वापस लौट सकेंगे।
कितना होगा किराया
बतातें चलें रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन का किराया आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को हाई-स्पीड रेल सेवा का लाभ देना का उद्देश्य हैं।
ये भी पढ़ें:- काशी को मिली यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात
