• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी पुलिस से मांगी सुरक्षा, मुख़्तार केस में फैसले के बाद बढ़ा खतरा

by Jansandesh Times
December 18, 2022
in वाराणसी
0
पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी पुलिस से मांगी सुरक्षा, मुख़्तार केस में फैसले के बाद बढ़ा खतरा
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। 1996 के गैंगस्टर एक्ट मामले में जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके दो दिन बाद महानगर कांग्रेस की एक टीम ने शनिवार को वाराणसी में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर यूपी के पूर्व मंत्री अजय राय के लिए सुरक्षा की मांग की। इस केस में पूर्व मंत्री अजय राय की गवाही का बहुत महत्व रहा। अजय राय की मजबूत पैरवी और गवाही से मुख़्तार को सजा संभव हो सकी।

भदोही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राय ने मीडिया को बताया, “मुख्तार की सजा संभव इसलिए हुई क्योंकि मैं गैंगस्टर एक्ट मामले के तहत पांच मामलों में से एक में गवाह के रूप में मुख़्तार के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा था। अवधेश राय हत्याकांड को छोड़कर अन्य चार मामलों में मुख्तार को बरी कर दिया गया था।

पहले दी गई सुरक्षा वापस ले ली गई

अजय राय ने आगे कहा, “मैं और अन्य सभी गवाहों को गवाह के रूप में पेश किया गया था और सरकार की तरफ से तर्क भी पूरा हो चुका है। सुनवाई की अगली तारीख 7 जनवरी है। मुख्तार के खिलाफ मुख्य गवाह होने के कारण अतीत में मुझे दी गई सुरक्षा जिला प्रशासन द्वारा वापस ले ली गई थी। अब मैं जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग करता हूँ। जो कि नियमानुसार पूर्व विधायकों के दैनिक वेतन के 10% भुगतान पर प्रदान किया जाता है।

हत्या केस में दिल्ली की अदालत ने मुख़्तार को किया था बरी

सुरक्षा की मांग करते हुए राय ने कहा कि मुख्तार की कुख्याति किसी से छिपी नहीं है क्योंकि गैंगस्टर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और छह अन्य की सनसनीखेज हत्या में दिल्ली की एक अदालत से बरी होने में कामयाब रहा। जबकि विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष नंद किशोर रूंगटा अपहरण कांड मामले में उसे कोई सजा नहीं दी जा सकी।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री अजय राय को मिले सुरक्षा, कांग्रेस जनों ने डीसीपी को सौंपा पत्रक

सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर शहर इकाई प्रमुख राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया कि अजय राय के लिए जान का खतरा बढ़ गया है क्योंकि वह अवधेश राय हत्याकाण्ड मामले में मुख्य गवाह हैं।

ये हैं पांच मामले

15 दिसंबर को, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) गाजीपुर दुर्गेश पांडे की अदालत ने अंसारी को 10 साल के सश्रम कारावास (आरआई) की सजा सुनाई थी और 1996 में अंसारी और उनके करीबी सहयोगी भीम सिंह पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। मुख़्तार और उसके साथी भीम पर गैंगस्टर एक्ट समेत पांच अपराधिक मामले दर्ज किये गये थे। इन पांच मामलों में वाराणसी में कैंट थाने में राजेंद्र सिंह हत्याकांड, 1988 में कोतवाली गाजीपुर में वशिष्ठ तिवारी उर्फ ​​​​माला गुरु हत्याकांड, वाराणसी के चेतगंज में अवधेश राय हत्याकांड, 1991 में चंदौली के मुगलसराय में कांस्टेबल रघुवंश सिंह हत्याकांड व 1996 में कोतवाली गाजीपुर में अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला शामिल है।

Related Posts:

  • Rungta Case Update
    Arms License: मुख़्तार की केस डायरी से फोरेंसिक…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Mukhtar Ansari Death
    Mukhtar पर दर्ज थे 61 मुकदमे, BJP MLA कृष्णानंद राय…
  • Nand Kishore Rungta
    माफिया मुख़्तार अंसारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई…
  • WhatsApp Image 2022-12-07 at 1.44.38 PM
    भारत जोड़ो पद यात्रा के समर्थन में 11 दिसंबर से…
  • NDA-Subhaspa Coalition
    NDA-Subhaspa Coalition: बीजेपी-सुभासपा के गठबंधन पर…
Previous Post

BHU: सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को कुलपति से मिलने से रोका, हुई धक्कामुक्की

Next Post

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने प्रभुनारायण, महामंत्री बने शशिकांत

Next Post
सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने प्रभुनारायण, महामंत्री बने शशिकांत

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने प्रभुनारायण, महामंत्री बने शशिकांत

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.