PM Modi ने सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे करने के मौके पर देश के सामने बड़ा संकल्प रखा है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर अब 25 साल के पड़ाव तक पहुंच गया है। इस मौके पर विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों के साथनया नारा भी दोहराया और कहा – “हम करके रहेंगे… We Will Do It!”

इस दौरान PM Modi ने कहा कि इन 25 वर्षों के सफर में हर जीत ने विनम्र रहना सिखाया, वहीं हर हार ने दोबारा खड़े होने की हिम्मत दी। हर संकट ने धैर्य की परीक्षा ली और हर सफलता ने जिम्मेदारी बढ़ाई।साथ ही जनता, लोकतंत्र और संविधान के प्रति आभार जताते हुए कहा की इतन लम्बा सफ़र देश सभी लोगों के आशीर्वाद से संभव हो पाया हैं।
PM Modi के 25 साल पूरे
दरअसल, PM मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने के मौके पर देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। इसी भरोसे के साथ पीएम मोदी ने नारे लगाए, “हम करके रहेंगे।।। We Will Do It।” यानी आने वाले वर्षों में देश के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का उनका पूरा भरोसा है। जिसके बाद लोगों ने इन नारों को दोहराया। इसके बाद विकशित भारत को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने यह कभी नही सोचा था की एक दिन सर्कार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने का पड़ाव भी आएगा।

हर जीत हार से मिली सीख
बताते चलें कि PM Modi ने अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में कोई घटना व्यर्थ नहीं गई। जिसने उन्हें जिताया, उसने विनम्र होना भी सिखाया, जबकि और जिसने गिराया उसने फिर खड़ा होना भी सिखाया।
जनता, लोकतंत्र व संविधान को किया नमन
इसके बाद PM Modi ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए हैं जिसमें जनता ने लगातार उन्हें सेवा का मौका दिया। उन्होंने NDA और भाजपा के सभी मंत्रियों और लोकतंत्र में आस्था रखने वालों का आभार व्यक्त करते हुए नमन किया। और कहा यह लंबी यात्रा जनता के विश्वास और आशीर्वाद से संभव हुई है।
देश के लिए मांगी शक्ति
गौरतलब हैं कि PM Modi ने बताया कि वह सुबह दिल्ली के श्री विनायक मंदिर गए और वहां उन्होंने देश और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना मांगी। और अपने लिए भी यही मांगा कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वह देश के लिए और ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकें और दिन-रात लोगों की सेवा करते रहें।
ये भी पढ़ें:- जेन-जी के बीच दिखेगा पीएम मोदी का खास अंदाज,
पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल का सफर उनके लिए संतोष और कृतज्ञता का मौका है, उनका संदेश साफ था- भारत को विकसित बनाना है, आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए “We Will Do It” के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है
