Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर, गुजरात से शुरू हुई बाइक सेवा यात्रा अब काशी पहुंचने वाली है। इस यात्रा के स्वागत और सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल बुधवार को रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 50000 लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस पूरी यात्रा और जनसभा की जानकारी सोमवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई।

CM योगी समेत दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस कार्यक्रम (Varanasi) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव जुड़कर बाइक सेवा यात्रियों को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात बाइक सेवा यात्री मैदागिन में एकत्रित होंगे। वहां से विभिन्न नदियों के जल के साथ शोभा कलश यात्रा के रूप में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के पश्चात सभी बाइक सेवा यात्री रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।

इसके इसके साथ ही जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई बड़े राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे। इस जनसभा का आयोजन दोपहर 3 बजे से प्रस्तावित होगा।

स्वागत से लेकर जलाभिषेक तक, ऐसा रहेगा कार्यक्रम
बाइक सेवा यात्रा के वाराणसी (Varanasi)पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
1। स्वागत समारोह: सबसे पहले संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (Varanasi) में वडनगर से आए बाइक सेवा यात्रियों का स्वागत समारोह आयोजित होगा।
2। शोभा कलश यात्रा: इसके बाद मैदागिन से एक भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी।
3। बाबा विश्वनाथ (Varanasi) का जलाभिषेक: यह यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्री बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
4। जनसभा में समापन: जलाभिषेक के बाद सभी यात्री और कार्यकर्ता जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य जनसभा में शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि यह यात्रा सेवा और राष्ट्रवाद का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें:- बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई
इस दौरान जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

