लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के डीआरएम आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समाडि फणीन्द्र कुमार के नेतृत्व में समाडि डिपो/ऐशबाग द्वारा स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए एक एयर स्प्रिंग चेन्जिंग गैजेट को तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से ट्रेन संचालन के दौरान, एयर स्प्रिंग के खराब हो जाने की दशा में इनरूट प्लेटफॉर्म/यार्ड में बदला जा सकता है।
यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन के दौरान किसी भी यान के मार्ग में एयर स्प्रिंग के विफल होने पर ट्रेन को गंतव्य स्टेशन तक 60 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से संचालन का प्रावधान है। जिस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए इस प्रतिबंधित गति के साथ संचालन करने पर आगमन समय में विलम्ब होने की संभावना अधिक रहती है। इस गैजेट के माध्यम से अब लम्बी दूरी की गाड़ियों में टेन संचालन के दौरान एयर स्प्रिंग के फेल होने पर उस विफल एयर स्प्रिंग को इनरूट प्लेटफॉर्म/यार्ड में बदलकर गाड़ी को परिचालन के समय में विलम्ब होने से बचाया जा सकता है।
sudha jaiswal

