Varanasi: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के काशी आने को देखते हुए नगर निगम ने कांवड़ मार्गों पर मांस, मछली और मुर्गा बेचने वाली दुकानों के संचालन पर सख्त रुख अपनाया है। निगम प्रशासन ने शहरी सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी कांवड़ मार्गों पर अवैध रूप से संचालित ऐसी दुकानों को तत्काल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
नगर निगम (Varanasi) के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि यह निर्णय कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Varanasi: जोनवार चलेगा विशेष अभियान
नगर निगम ने सभी जोनों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान के दौरान कांवड़ मार्गों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों (Varanasi) का निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी अवैध रूप से मांस, मीट या मछली की दुकानें संचालित होती मिलेंगी, उन्हें तत्काल बंद कराया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन (Varanasi) ने स्पष्ट किया है कि जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। यदि कोई दुकानदार आदेश का उल्लंघन करते हुए दुकान संचालित करता या अवैध रूप से बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मैं जिंदा हूं, मुझे कहां लेकर जा रहे हो..आगरा में मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला
नगर निगम ने सभी संबंधित विक्रेताओं से अपील की है कि वे श्रावण मास के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
