स्वच्छ विरासत अभियान को बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट 2022-23 में मिला पुरस्कार , 14 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश भर के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों पर चलाया गया था यह अभियान, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा 25 अप्रैल को नई दिल्ली में यह पुरस्कार दिया जाएगा
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान को देश के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड (2022-2023) के लिए चुना गया है। अभियान को बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट 2022-23 में पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार सैनिटेशन कैटेगरी में दिया जाएगा। भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन लिमिटेड की ओर से इसकी घोषणा की गई है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार हरदीप पुरी आगामी 25 अप्रैल को नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित हडको इण्डिया हैविटेड सेंटर में आयोजित का समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

75 पर्यटक स्थलों पर 10 दिन का विशेष अभियान
नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरों को गुड टू ग्रेट बनाते हुए वैश्विक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 जनवरी 2023 यानी मकर संक्रांति के दिन से पतंग महोत्सव के साथ स्वच्छ विरासत अभियान की शुरूआत की गई । इसमें प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया। इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन जैसी गतिविधियों के माध्यम से घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया गया। 10 दिन के इस सफल अभियान का समापन 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के दिन गौपूजा के साथ किया गया।
देश भर से आए थे पुरस्कार के दावेदार
भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड 2022-23 के लिए देश भर से इन्ट्री प्राप्त की गई थी। इसमें, स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से भी इन्ट्री भेजी गई। कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी मंडल ने ह्स्वच्छ विरासतह् अभियान को फील्ड विजिट के लिए चुना। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन लिमिटेड लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम ने बीती 3 अप्रैल को लखनऊ के इमामबाड़ा, रेसीडेंसी समेत कई स्थलों का निरीक्षण भी किया। कई चरणों के परीक्षण के बाद ही स्वच्छ विरासत अभियान को प्रतिष्ठित हडको अवार्ड बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट के लिए चुना गया।
sudha jaiswal

