लखनऊ। तुलसियानी गोल्फ अपार्टमेंट में नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्य सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जनरल दुष्यंत एवं अतुल सहाय के द्वारा सभी नियमों का अक्षरश: पालन करते हुए अत्यंत पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में उनके साथ एसएन ओझा एवं पर्यवेक्षक के रूप में बीएन सिंह, कर्नल अजय दुबे एवं कुमारी सौम्या श्रीवास्तव ने सहायता की। चुने हुए पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सुषमा मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर एसएन सिंह , सचिव पद पर प्रशांत पांडे, खजांची के पद पर कैप्टन आरजे पांडे एवं सदस्य के रूप में पुनीत अरोरा, गुंजन अग्रवाल, विजय नंद सिन्हा, नरेंद्र त्रिपाठी, एच एल मेहरा, पूजा दुबे एवं एकांश गुप्ता को चयनित किया गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन से सभी निवासियों को एक आशा बंधी है क्कि अपार्टमेंट से संबंधित सभी समस्याओं का समुचित समाधान हो सकेगा।
sudha jaiswal