वाराणसी। परिवारिक कारणों के चलते मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवती व एक महिला अचेत हो गयी। परिवार के लोगों ने उन्हें मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
परिवारिक कारणों में चलते मंगलवार को लक्सा थाना क्षेत्र के छोटी गैबी निवासिनी जमुना हाजरा 25 वर्ष ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार के लोगों ने उन्हें मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह सिगरा थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी मो. अलीम की पुत्री सोनी (21 वर्ष) ने भी चूहा मारने वाला विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया।