B’day Special:आर. माधवन का आज 53वां बर्थडे है। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। लगभग 52 फिल्मों का हिस्सा रहे माधवन फिल्मफेयर और IIFA अवार्ड से सम्मानित हैं।
जमशेदपुर में जन्में माधवन आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन कम की उम्र की वजह से ये सपना अधूरा रहा। बाद में उन्होंने बतौर टीचर अपना करियर शुरू किया फिर फिल्मों में आए। माधवन की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। उन्हें अपनी स्टूडेंट से प्यार हुआ, फिर उसी से शादी की। माधवन पर दो वीडियोज गेम के किरदार बेस्ड है और उनकी कुल नेटवर्थ करीब 105 करोड़ रुपए है।
एक्टर ने अपनी पहली हिंदी फिल्म से ही लोगों के दिल में जगह और निगहों में अलग पहचान बना ली थी। एक्टर का आज जन्मदिन हैं और इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर की अनसुनी बाते बताएंगे, जो शायद ही आपको पता हों। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत में ही कई अंग्रेजी फिल्मों में काम कर लिया था। यही नहीं हिंदी फिल्मों से पहले वो रीजनल फिल्में और टीवी सीरियल्स भी कर चुके हैं।
कन्नड़ फिल्म से इंडियन सिनेमा में डेब्यू
इसके बाद एक्टर कई और फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने इंडियन सिनेमा में एक कन्नड़ फिल्म से डेब्यू किया, यानी ‘रहना है तेरे दिल में’ से पहले वो कई और फिल्मों में लगातार काम करते रहे, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘शांति शांति शांति’ में मुख्य भूमिका निभाई। एक्टर इंग्लिश और मलयालम में रिलीज हुई फिल्म ‘नथिंग बट लाइफ’ में काम किया। इसमें वो एक स्ट्रे बॉय के रोल में नजर आए, जो काफी कम उम्र में लास वेगस पहुंच गया था। फिल्म में वो कसीनो में काम करते नजर आए।
Anupama Dubey