वाराणसी। भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने सपरिवार बाबा दरबार में शीश नवाया। अपने एक गाने के लॉन्चिंग पर वाराणसी पहुंचे खेसारी लाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से पूजन किया। इसकी जानकारी खेसारी के टीम से जुड़े सचिन पाण्डेय ने दी।

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। उनकी आने वाली फिल्म संघर्ष-2 काफी चर्चा में है। जो कि पैन इंडिया रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ संजय दुबे और मेघा भट्टाचार्य भी नजर आने वाले हैं।