• About
  • Advertise
  • EPaper
Tuesday, July 1, 2025
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

चंद्रदेव व दक्ष पुत्री रोहिणी की कथा जिस कारण चंद्रमा को दक्ष व्दारा मिला श्राप

by Lucknow Tutorial Team
June 19, 2023
in धर्म कर्म
0
चंद्रदेव व दक्ष पुत्री रोहिणी की कथा जिस कारण चंद्रमा को दक्ष व्दारा मिला श्राप
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहते हैं ना कि अति किसी भी चीज़ की अच्छी नही होती बस वैसा ही कुछ चंद्रमा के साथ हुआ। कहने को तो चंद्रमा एक देवता हैं जो पृथ्वी को शीतलता प्रदान करते हैं लेकिन उनके द्वारा भी कुछ ऐसी गलती हुई जिसका भुगतान उनको आज तक करना पड़ रहा हैं।

यह कथा चंद्रमा की राजा दक्ष की 27 पुत्रियों के साथ जुड़ी हुई हैं। तब चंद्रमा को राजा दक्ष के द्वारा ऐसा श्राप मिला कि उनका तेज कृष्ण पक्ष में घटता ही जाता हैं। आज हम आपको चंद्रमा व रोहिणी की कहानी के बारे में विस्तार से बताएँगे।

चंद्रमा व रोहिणी की कथा चंद्रमा व राजा दक्ष की 27 पुत्रियाँ

राजा दक्ष वही हैं जिनकी एक पुत्री का नाम सती था। सती को महादेव की पत्नी होने का गौरव प्राप्त हुआ था लेकिन अपने पिता के द्वारा शिव का अपमान करने पर उन्होंने आत्म-दाह कर लिया था। उन्ही राजा दक्ष की 27 पुत्रियों का विवाह चंद्रमा के साथ हुआ था।

एक दिन चंद्रदेव यूँ ही विचरण के लिए निकले थे तब उनकी नज़र राजा दक्ष की बड़ी पुत्री रोहिणी पर पड़ी। उनको देखते ही चंद्रमा का मन रोहिणी पर आसक्त हो गया। दूसरी ओर, चंद्रमा के तेज व सुंदरता को देखकर वहां खड़ी राजा दक्ष की 27 पुत्रियों का मन भी उन पर आ गया था।

चंद्रदेव विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे राजा दक्ष के पास

जब चंद्र देव को भी इस बात का ज्ञान हुआ कि रोहिणी व उसकी अन्य बहने भी उनसे प्रेम में आसक्त हैं तो वे बिना देरी किये राजा दक्ष के पास गए और उनकी 27 पुत्रियों से विवाह का प्रस्ताव उनके सामने रख दिया। राजा दक्ष यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए लेकिन जब उन्हें अपनी पुत्रियों की इच्छा का भी पता चला तो उन्होंने उन्हें बहुत समझाया।

दक्ष के समझाने के बाद भी जब उनकी पुत्रियों ने चंद्रमा से ही विवाह करवाने को कहा तो दक्ष ने भी हामी भर दी। इसके बाद चंद्र देव का राजा दक्ष की 27 पुत्रियों के साथ विवाह संस्कार करवा दिया गया। उसके बाद सभी 27 पुत्रियाँ चंद्रदेव के साथ चंद्र लोक के लिए चली गयी।

चंद्रमा का रोहिणी के प्रति विशेष प्रेम

चंद्र देव राजा दक्ष की 27 पुत्रियों में से सबसे बड़ी पुत्री रोहिणी से ही सबसे ज्यादा प्रेम किया करते थे। इसी कारण वे अपना ज्यादातर समय उसी के साथ बिताया करते थे और हर कार्य में उनको ही महत्ता दिया करते थे। चंद्र देव के द्वारा रोहिणी को दिए जा रहे विशेष स्नेह से उनकी बाकि पत्नियाँ अपने आप को उपेक्षित महसूस करने लगी।

धीरे-धीरे यह उपेक्षा बढ़ती चली गयी और रोहिणी की बाकि सभी बहनों को उससे ईर्ष्या होने लगी। चंद्रमा के द्वारा उनके साथ किया जा रहा यह व्यवहार उन्हें सहन नही हुआ और वे सभी पुनः अपने पिता राजा दक्ष के पास चली गयी।

राजा दक्ष से की गयी चंद्रमा की शिकायत

राजा दक्ष अपनी सभी पुत्रियों के इस प्रकार अचानक आगमन से चौंक गए और उनसे इसका कारण पूछा। तब सभी ने अपने पिता के सामने पूरी बात बेझिझक बता दी और इसका समाधान निकालने को कहा। यह सुनकर राजा दक्ष चंद्रमा से मिलने गए और उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी।

दक्ष ने दिया चंद्रमा को श्राप

चंद्रमा ने दक्ष की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आगे से ऐसा ना करने को कहा लेकिन फिर भी उन्होंने रोहिणी के प्रति अपने विशेष स्नेह को नही छोड़ा। जब राजा दक्ष को चंद्रमा के द्वारा अपनी बात की अवहेलना किये जाने के बारे में पता चला तो वे अत्यंत क्रोधित हो उठे।

उसी क्रोध में उन्होंने चंद्रमा को श्राप दिया कि तुम्हें अपने जिस रंग-रूप और तेज पर इतना अभिमान हैं वह अब नही रहेगा। राजा दक्ष के द्वारा चंद्रमा को क्षय रोग से पीड़ित रहने का श्राप मिला जिस कारण चंद्रमा का तेज हमेशा के लिए चला गया। अब चंद्र देव के पास ना तो सुंदरता बची थी और ना ही पहले जैसा तेज।

सभी देवता गए भगवान ब्रह्मा के पास

जब बाकि देवी-देवताओं को राजा दक्ष के द्वारा चंद्र देव को दिए गए श्राप का ज्ञान हुआ तो उन्हें चिंता होने लगी। बिना चंद्र देव के तेज के पृथ्वी पर संकट उत्पन्न हो जाता। इसलिए वे सभी भगवान ब्रह्मा के पास गए और इसका कुछ उपाय बताने को कहा।

भगवान ब्रह्मा ने चंद्र देव को बताया कि उन्हें क्षय रोग से मुक्ति केवल भगवान शिव ही दे सकते हैं। इसलिए उन्हें शिव की तपस्या करनी चाहिए और उनकी प्रसन्नता के उपाय करने चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक शिवलिंग की स्थापना करने को भी कहा।

चंद्रदेव का पश्चाताप व शिव भक्ति

मान्यता हैं कि 12 ज्योर्तिलिंग में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की स्थापना चंद्र देव के द्वारा ही की गयी थी। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्होंने ही गुजरात में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। इसके साथ ही उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में चंद्रशिला पहाड़ी पर भी चंद्र देव ने शिव की तपस्या की थी, इसलिए ही उसका नाम चंद्रशिला पड़ा।

भगवान शिव ने किया चंद्रमा को क्षय रोग से मुक्त

चंद्रमा की भक्ति व पश्चाताप देखकर भोलेनाथ प्रसन्न हो गए और उन्होंने चंद्रमा को दर्शन दिए। उन्होंने चंद्रमा से कहा कि चूँकि वे राजा दक्ष के द्वारा दिए गए श्राप को पूर्णतया विफल तो नही कर सकते लेकिन वे इसके प्रभाव को अवश्य ही कम कर सकते हैं।

इसलिए उन्होंने चंद्रमा के तेज को 15 दिन घटने और 15 दिन बढ़ने का आशीर्वाद दिया और क्षय रोग के प्रभाव से मुक्ति दिलाई। इसी कारण आज तक कृष्ण पक्ष में चंद्रमा का तेज लगातार 15 दिनों तक घटता जाता हैं और अमावस्या को यह तेज पूर्णतया समाप्त हो जाता हैं और फिर शुक्ल पक्ष में यह तेज 15 दिनों तक बढ़ता जाता हैं और पूर्णिमा के दिन अपने शिखर पर होता हैं।

इसके साथ ही भगवान शिव ने चंद्रमा को अपनी जटाओं में धारण कर उनके मान-सम्मान में वृद्धि की। उसके बाद से ही भगवान शिव हमेशा अपनी जटाओं में माँ गंगा के साथ-साथ चंद्र देव को भी धारण किये रहते हैं।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • रामायण के राजा जनक का संपूर्ण जीवन परिचय
  • आखिर चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही क्यों लगता हैं?
  • भगवान विष्णु के वैकुण्ठ धाम के द्वारपालों जय-विजय को…
  • समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों के नाम के नाम तथा…
  • Chitragupta Jayanti: सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं…
Tags: चंद्रमा की 27 पत्नियांचंद्रमा व रोहिणी की कथादक्ष प्रजापति का चंद्रमा को श्रापधर्म कर्मराजा दक्ष की 27 पुत्रियाँ
Previous Post

गर्मियों में स्किन को कूल और हेल्दी रखते हैं ये 5 स्किन फ्रेंडली फैब्रिक्स

Next Post

डिप्रेशन को दूर करने में सहायक हैं ये 5 घरेलू उपाय, जरूर फॉलो करें

Next Post
डिप्रेशन को दूर करने में सहायक हैं ये 5 घरेलू उपाय, जरूर फॉलो करें

डिप्रेशन को दूर करने में सहायक हैं ये 5 घरेलू उपाय, जरूर फॉलो करें

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: नए संकल्पों के साथ रोटरी मंडलाध्यक्ष ने संभाला दायित्व, डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने निःस्वार्थ सेवा की ली शपथ
  • Varanasi: गंगा किनारे रेत पर उकेरी अखिलेश की छवि, अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर 52 लीटर दूध से सपाइयों ने किया गंगा का अभिषेक
  • Rotary Club बनारस के नए सत्र की शुरुआत, संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन और कुष्ट आश्रम में किया गया अन्नदान
  • Varanasi: झमाझम बारिश की परीक्षा में नगर निगम पुरे नंबर से फेल, ढाई घंटे के बदले मौसम के रुख से शहर हुआ पानी-पानी
  • Varanasi: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों में जश्न का माहौल, काटा केक, किया हवन और पौधारोपण
  • News Rules: 1 जुलाई से बदले कई अहम नियम, रेलवे किराया, क्रेडिट कार्ड चार्ज, एलपीजी और पैन से जुड़ी अपडेट, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • Varanasi: HDFC बैंक में लगी भीषण आग, ATM तक पहुंचीं लपटें, करोड़ों के नुकसान की आशंका
  • Varanasi: चांदी के रथ पर विराजमान हुए सोने के भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा: 108 श्रद्धालुओं ने खींचा रथ,मठ में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’
  • ‘कांटा लगा गर्ल’ Shefali Jariwala का निधन: अचानक दिल का दौरा आने से 42 साल की उम्र में जिन्दगी को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा
  • Varanasi: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए काशी से पहला जत्था रवाना, निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विगत 25 वर्षों समिति है सेवा में समर्पित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गोरखपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: नए संकल्पों के साथ रोटरी मंडलाध्यक्ष ने संभाला दायित्व, डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने निःस्वार्थ सेवा की ली शपथ
  • Varanasi: गंगा किनारे रेत पर उकेरी अखिलेश की छवि, अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर 52 लीटर दूध से सपाइयों ने किया गंगा का अभिषेक
  • Rotary Club बनारस के नए सत्र की शुरुआत, संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन और कुष्ट आश्रम में किया गया अन्नदान
  • Varanasi: झमाझम बारिश की परीक्षा में नगर निगम पुरे नंबर से फेल, ढाई घंटे के बदले मौसम के रुख से शहर हुआ पानी-पानी
  • Varanasi: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों में जश्न का माहौल, काटा केक, किया हवन और पौधारोपण
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights