मिसेज उत्तर प्रदेश का सितंबर में होगा ग्रैंड फिनाले
लखनऊ। मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ वेरच्यु सीजन-3 का पंजीकरण 10 जुलाई से शुरू होगा। प्रतियोगिता की ऑग्नाइजर प्रीति यादव ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि ऑडिशन उत्तर प्रदेश के 7 शहरों लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, इलाहाबाद में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आनलाइन आॅडिशन का विकल्प भी खोला गया है। इसके साथ ही चयनित फाइनलिस्टों को हमारे प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होने बताया कि क्वीनीफाइड ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड देश भर में सभी विवाहित महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए पंजीकृत एक निगम है। उनका मानना है कि एक महिला की सुंदरता उसके चेहरे से नहीं बल्कि असली सुंदरता उसकी आत्मा से झलकती है।

प्रीति यादव ने बताया कि 2021 और 2022 में लखनऊ में मिसेज उत्तर प्रदेश-क्वीन आॅफ वेरच्यु के दो निर्बाध और सफल सीजन सम्पन्न हो चुके हैं। हमें मिसेज उत्तर प्रदेश- क्वीन आॅफ वेरच्यु के अपने सीजन-3 की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। क्वीन आॅफ वेरच्यु उत्तर प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के लिए सर्वोत्तम मंच प्रदान करने जा रही है। उन्होने बताया कि फिनाले इस साल सितंबर महीने में लखनऊ में होगा। पंजीकरण के लिए महिलाएं आसानी से हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकती हैं और आधिकारिक नंबर 8400580607 पर संपर्क कर सकती हैं।

इस अवसर पर मनीषा नानू ने क्वीनीफाइड इंक ने गर्व के साथ मिसेज यूनिवर्स 2023 के लिए अपने प्रतिनिधि की घोषणा की। मनीषा नानाओ लखनऊ से हैं। वह पेशे से बैंकर हैं और मिसेज उत्तर प्रदेश-क्वीन आॅफ वर्च्यू सीजन-2 में साथ मिसेज ब्यूटी रही हैं। मिसेज यूनिवर्स इस साल अक्टूबर महीने में 1 से 9 तारीख के बीच फिलीपींस में आयोजित होने जा रहा है।