राहुल सोनी
वाराणसी। चौबेपुर पुलिस ने बुधवार न्यायालय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों में राम राज चौहान पुत्र- स्व० सोनी चौहान, निवासी रामपुर उकथीं, भईया लाल पुत्र- स्व० महंगी निवासी शाहपुर चौबेपुर, महराजी देवी पत्नि रामजी निवासी उमरहां चौबेपुर आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपीयों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक दिनेश मौर्या, मनोज तिवारी वीरेंद्र वर्मा, कांस्टेबल देवनाथ यादव ,महिला कांस्टेबल मनीषा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।