तेज गर्मी और धूप से आंखों में जलन होने लगती है
हाईलाइट्स
1- ठंडा पानी होता है फायदेमंद
2- एलोवेरा जूस का करें इस्तेमाल
3- गुलाब जल है असरदार
4- सौंफ के बीज से करें आंखों की ड्राइनेस दूर
5- धनिया के बीज है उपयोगी
Redness In Eyes: तेज गर्मी और धूप से आंखों में जलन होने लगती है।गर्मी की वजह से पसीना आता है और आखों में जलन, खुजली या आंखे लाल होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। धूप के कारण कुछ लोगों की आंखें लाल हो जाती है। वहीं प्रदूषण की वजह से भी लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या होती है, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों से भी आंखों से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
ऐसे में कई लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। आज हम आपको आंखों में होने वाली जलन के लिए कुछ घरेलू और फायदेमंद नुस्खे बता रहे हैं। अगर आपकी आंखों में भी जलन, खुजली या आंखे लाल होने की समस्या हो रही है तो आप इन नुस्खों को अपना सकती हैं।

1- ठंडा पानी होता है फायदेमंद-
आंख में कोई भी परेशानी हो ठंडे पानी के छींटे काफी हद तक असरदार होते हैं। आंखे लाल हो जाएं या जलन हो तो आप सबसे पहले ठंडे पानी के छीटे आंखमें मारे या आंखें धो लें। इससे आपको फौरन आराम हो जाएगा। आंख बंद रखें और ठंडेपानी में गीला कपड़ा करके पलकों पर थोड़ी देर के लिए रख लें। इससे आंखेंबहुत आराम महसूस करेंगी।
2- एलोवेरा जूस का करें इस्तेमाल-
आंख लाल हो जाने या जलन होने पर एलोवेरा जूस का इस्तेमाल भी फायदेमंद है। इसके लिए 4 चम्मच एलोवेरा जेल लें अब इसमें आधा कप पानी और बर्फ डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे कॉटन की मदद से पलकों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
3- गुलाब जल है असरदार-
गर्मी में आंख में जलन और ड्राइनेस की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन में गुलाब जल लेकर आंख पर रोज लगाएं। इसे आई पैक के तौर पर रोज इस्तेमाल करने से आंखें ठंडक महसूस करेगी। आप आंख में गुलाब जल की ड्रोप भी डाल सकते हैं।
4- सौंफ के बीज से करें आंखों की ड्राइनेस दूर-
आंखमें ड्राइनेस और जलन की समस्या सौंफ के बीज के इस्तेमाल से दूर की जा सकती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व आंखों की समस्याओं को ठीक कर देते हैं। उपयुक्त समस्या में आराम पाने के लिए1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सौंफ के बीज डालकर उबालें।फिर जब पानी ठंडा हो जाये तो इससे आंखें धो लें। फिर कॉटन की मदद से 15 मिनट तक पानी को आंखों पर लगा रहने दें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
5- धनिया के बीज है उपयोगी-
ये उपाय आंख में किसी तरह के इनफेक्शन को दूर करने में लाभकारी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आंख में खुजली को कम करते हैं साथ ही धनिया में मॉइस्चराइजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों के सूखेपन को खत्म करता है। इसके प्रभाविक इस्तेमाल के लिए 1 कप पानी लें इसमें 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज डालकर उबालें । ठंडा होने पर इस पानी से आंखें धो लें।

