Chandrayaan-3 Soft-Landing LIVE : पूरे देश को उस क्षण का इंतज़ार है जब चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होगी और सब लोग इस क्षण का साक्षी बनने को भी आतुर है। ऐसे में आप भी का चंद्रयान-3 सीधा प्रसारण देख सकते हैं, वो भी अपने मोबाइल फोन पर। तो चलिए बताते हैं आपको चंद्रयान-3 का लाइव और सीधा प्रसारण आप कब, कैसे और कहाँ देख सकेंगे।
चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड (Chandrayaan-3 Soft-Landing LIVE) कर जाएगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बनेगा। सभी लोग इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण छात्रों को देखने के लिए उत्तर प्रदेश, आसाम सहित कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल खोलने के लिए निर्देश दिया हैं। बता दें कि इस अहम घटना की लाइव स्ट्रीमिंग (Chandrayaan-3 Soft-Landing LIVE) 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू की जाएगी।
Chandrayaan-3 Soft-Landing LIVE : नीचे दिए गये वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें और देखें लाइव
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण ISRO की बेबसाइट (https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html) इसके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी समेत कई अन्य प्लेटफार्म पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जो कि इस वक़्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं वह वहां से इस अलौकिक और गौरवशाली क्षण का लाइव प्रसारण देखेंगे।
यह घटना या यूँ कहें यह अलौकिक क्षण अब बस कुछ ही क्षणों में सबके सामने होगा जब चाँद पर भारत होगा इस अहम घटना की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष यान यानी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3 Soft-Landing LIVE) देश के लिए गर्व की बात है इसके लिए देश भर में हवन-पूजन किया जा रहा है कहीं दुआएं तो कहीं प्रार्थना चल रही इसके साथ ही बता दें कि अगर आज किसी कारणवश चंद्रयान-3 की लैंडिंग नहीं हो पाती है तो वह 27 अगस्त को दुबारा लैंड करेगा