वाराणसी। बुधवार को कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक चलती कार में अचानक से आग (Fire In Moving Car) लग गई। कार में धुंआ और आग की लपटे देख कर चालक ने कार रोकी और फौरन कर से कूदकर अपनी जान बचाई। करीब 15 मिनट के बाद सूचना पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं कार आग में जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर का रहने वाला अजीत नामक व्यक्ति कार ड्राइव करके मिंट हाउस क्षेत्र में जा रहा था कि अचानक उसने अपनी कार से धुंआ (Fire In Moving Car) निकलता हुआ देखा। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग देखते ही अजीत ने कार का ब्रेक लगाया और उसमें से कूद गया।
Fire In Moving Car : से सड़क के दोनों तरफ लगा भीड़ और जाम

बता दें कि कार में आग लगने (Fire In Moving Car) से सड़क के दोनों तरफ भीड़ और जाम लग गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के बाद जाम को हटवाया गया और यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। वहीं आग (Fire In Moving Car) को लेकर बताया जा रहा है, कि कार के डैशबोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से आग की लपटे बोनट तक जा पहुंची और आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आग पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

