अभियान के दौरान छिटपुट विरोध हुआ जिसे पुलिस बल द्वारा शांत करवाया गया। अवैध डेरी संचालकों द्वारा पशुओ को खाली प्लॉट पर बाँध कर अतिक्रमण किया गया था,तथा गोबर सडक पर बहाया जा रहा था
लखनऊ। नगर आयुक्त के निदेर्शानुसार बुधवार को थाना गुडम्बा जोन 3 अंतर्गत कुर्सी रोड, शांकरपुरवा द्वितीय तथा आस पास क्षेत्र पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया जिसमे मौके पर कुल 18 भैंस को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित ठाकुरगंज स्थिति कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया, जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही के बाद ही रिहा किया जायेगा अभियान के दौरान छिटपुट विरोध हुआ जिसे पुलिस बल द्वारा शांत करवाया गया।

अवैध डेरी संचालकों द्वारा पशुओ को खाली प्लॉट पर बाँध कर अतिक्रमण किया गया था,तथा गोबर सडक पर बहाया जा रहा था जिससे वर्षा के महीने में मुख्य मार्ग बाधित हो रहा था और आवागमन प्रभावित होने के साथ साथ कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना हुआ था।
उक्त क्षेत्रों से निरंतर गंदगी फैलाने और गोबर सडक में बहाने की शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा निरंतर प्राप्त हो रही थी,जिससे नालियां चोक हो रही थी तथा कई जनसूचना अधिकार, उच्च न्यायलय के आदेशानुसार नगर निगम आवासीय क्षेत्रों में डेरी व्यवसाय की अनुमति नहीं है।

नगर निगम लखनऊ द्वारा अधिकतम दो गाय लाइसेंस के साथ पालने की अनुमति है। नगर निगम अधिनियम 1959 के अनुसार भैंस को अपदूषण कारक पशु माना गया है अत: नगर निगम लखनऊ द्वारा भैंस पालने की अनुमति नहीं दी जाती है।
lucknow: रात्रि में लोड फैक्टर 55 प्रतिशत से कम हो तो न संचालित की जाएं बसें: दयाशंकर सिंह

