प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वां जन्मदिन (PM Modi 73rd birthday) आज पूरा देश पूरे धूमधाम के साथ मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनेक कार्यक्रम हो रहे थे। वहीं पीएम मोदी के संसदी क्षेत्र वाराणसी आज अपने सांसद का बड़े- बड़े धूमधाम से जन्मदिन मना रहा है। इस मौके (PM Modi 73rd birthday) पर वाराणसी में 73 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इसके अलावा 73 मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन है। पूरा बनारस मोदीमय है। शहर भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
PM Modi 73rd birthday : मां गंगा को चढाई चुनरी चढ़ाकर की पीएम के दीर्घायु की कामना
शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने काशी के 73 बटुकों के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक कर और चुनरी चढ़ा कर प्रधानमंत्री (PM Modi 73rd birthday) के दीर्घायु होने की कामना की। वैदिक ब्राह्मण पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में सर्वप्रथम सविधि षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच केसर जल और दूध से अभिषेक किया गया।
कार्यक्रम संयोजक महानगर कार्यसमिति सदस्य डॉ.पवन शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार ही भाजपा संगठन और विप्र समाज के संयुक्त तत्वावधान में काशी के बटुक ब्राह्मण अपने सांसद के लिए एकत्रित होकर गंगा के सुरम्य तट पर यह विशेष आयोजन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यमंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मां गंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी (PM Modi 73rd birthday) की आस्था रही है। इसलिए गंगा का पूजन और अभिषेक कर चुनरी चढ़ायी गयी। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण देश ही नहीं अपितु विदेश के लोग भी हमारे मोदी जी से काफी प्रभावित हैं। यही कारण है कि आज भारत प्रधानमंत्री (PM Modi 73rd birthday) के नेतृत्व में G20 की अध्यक्षता करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।