Illegal Drugs: लंका पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय साहनी [25वर्ष] लंका थाना अंतर्गत मदेरवां का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से तीन किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर रही है।
Illegal Drugs: भागने की फ़िराक में था अभियुक्त
पुलिस ने गांजा सप्लाई के गतिविधि की ख़ुफ़िया सूचना पर अभियुक्त को दबिश देते हुए सामने घाट पुल पर से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। वह मुरारी चौक की तरफ भागने की फ़िराक में था। गिरफ्तार अभ्युक्त लंका थाने का वांछित है। उसके ऊपर गैंगस्टर, अवैध हथियार रखने समेत कई मामलों में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

