वाराणसी। दानगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह से फांसी लगाकर अपने जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों को इसकी सूचना होने पर उनके होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, मृतक चंदन [28 वर्ष] नशे का आदि हो चुका था। वह मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करके जीवन व्यापन कर रहा था। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, उसका काफी दिनों से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मायके में ही रहकर ससुराल नहीं आने की जिद कर रही थी। जिससे चंदन कई दिनों से दुखी था और रोज शराब पीकर घर पर विवाद करता था।
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रोज की भांति चंदन शराब पीकर घर आया और खाना-पीना खाकर अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिवार के लोगों ने जगाने का प्रयास किया, तो दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। पंखे के सहारे चंदन का शव लटका मिला। घटना के बाद परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। चंदन के दो बच्चे हैं।