वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह बनारस की गलियों में चाय की चुस्की ली। गली के दुकानदार ने बड़ी कुल्हड़ में चाय दिया। सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनारस के कड़ाके की ठंड में चाय का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। वहीं आस पास के लोग दोनों नेताओं की एक झलक के लिए उत्सुक दिखे।
शुक्रवार की सुबह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के कालभैरव मंदिर व बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। जेपी नड्डा ने बाबा विश्वनाथ मंदिर के ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया। साथ ही उन्होंने कालभैरव मंदिर की गली में चाय की चुस्की ली।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा गुरुवार को काशी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वे यहां से सीधे गाजीपुर के लिए प्रस्थान किए। यहां वे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।