जम्मू कश्मीर के बनिहाल में शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा शूरू होने के सिर्फ 1 किमी बाद ही रोक दी गई। पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई है। यात्रा में शामिल अन्य लोग भी उनके पीछे पैदल ही चल पड़े।
यात्रा को सुरक्षा के बाबत रोका गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गाँधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा। शुक्रवार को इस यात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन इसे काजीगुंड में ही रोक दिया गया।
राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लकेर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा है। वेणुगोपाल ने सुरक्षा में सेंध के लिए पुलिस के अधिकारियों और CRPF के जवानों को जिम्मेदार बताया। कहा कि सब इस इलाके में आते-जाते हैं, हम किसी को मना नहीं कर सकते हैं।

